फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Deputy CM Brajesh Pathak says We will make efforts to restore student union elections

UP: 'छात्रसंघ चुनाव की बहाली के लिए करेंगे प्रयास', एबीवीपी के अधिवेशन में बोले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

Sun, 28 Dec 2025 05:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Dec 2025 05:49 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव की बहाली का संकेत दिया है। बदायूं में एबीवीपी के प्रांतीय अधिवेशन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह छात्रसंघ चुनाव की बहाली के पक्षधर हैं। इसके लिए प्रयास करेंगे। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से भी चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak says We will make efforts to restore student union elections
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में छात्र संघ चुनाव कराने के वह पक्षधर हैं और इसके लिए वह प्रयास करेंगे। इस बारे में जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से भी चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम पर जब देश की संसद व प्रदेश की विधानसभा में विचार-विमर्श हुआ तो इसमें कई बार देखा गया है कि जो राष्ट्रविरोधी तत्व हैं भले ही उनको बड़े संवैधानिक पद की जिम्मेदारी मिली है लेकिन वंदे मातरम का गान नहीं कर सकते। यहां तक कि समाजवादी पार्टी के लोगों के वंदे मातरम गाते समय होंठ सिल जाते हैं। हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि वंदे मातरत को जन-जन तक पहुंचाएं। बदायूं के डायट ऑडिटोरियम में रविवार को उपमुख्यमंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बृज प्रांत के 66वें अधिवेशन के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने सपा को बताया राष्ट्र विरोधी 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। राष्ट्र निर्माण में भी इनकी अहम भूमिका है। संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि वह भी एसआईआर के काम में जुटे और देश की एकता और अखंडता को मजूबत करें। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्र विरोधी है। तभी तो वंदेमातरत बोलने के लिए इनके नेताओं के पेट में दर्द होने लगता है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, एमएलसी वागीश पाठक, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. निधि बहुगुणा, प्रांत अध्यक्ष सौरभ सेंगर, प्रांत मंत्री आनंद कठेरिया एवं प्रांत सह मंत्री पायल गिहार ने अपने विचार रखें।
विज्ञापन


एसआईआर के बाद बिहार चुनाव में मिला भाजपा को प्रचंड बहुमत
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईआर में किसी का नाम कटा नहीं है। एसआईआर को लेकर विपक्ष के पेट में इसीलिए दर्द हो रहा है कि बिहार में एसआईआर के बाद चुनाव हुआ तो प्रचंड बहुत के साथ भाजपा गठबंधन की सरकार बनी है। वहां पर तेजस्वी व विपक्ष के गुंडाराज को जनता ने स्वीकार नहीं किया। इसी तरह यूपी में वर्ष 2027 के चुनाव में मतदान प्रतिशत 70 से 80 प्रतिशत तक जा सकता है। पूर्ण बहुत से भाजपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव बहाली का दिया संकेत
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज भारत विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है। ऐसे समय में विद्यार्थियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रवादी भावना को सदैव जीवंत रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अत्यधिक मोबाइल उपयोग युवाओं को प्रभावित कर रहा है, इसलिए स्क्रीन टाइम कम करने की आवश्यकता है। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह छात्रसंघ चुनाव बहाली के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति ने उन्हें पहचान दी और लखनऊ विश्वविद्यालय से मिले अनुभवों को वह कभी नहीं भूल सकते। दिल्ली विश्वविद्यालय में हर वर्ष एबीवीपी की सफलता यह दर्शाती है कि भारत की छात्रशक्ति राष्ट्रवाद के साथ खड़ी है।

सौरभ सेंगर को पुनः प्रांत अध्यक्ष बनाया
अधिवेशन के सबसे महत्वपूर्ण सत्र में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई। सर्वसम्मति से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रो. सौरभ सेंगर को पुनः प्रांत अध्यक्ष एवं आनंद कठेरिया को प्रांत मंत्री निर्वाचित किया गया। चुनाव अधिकारी द्वारा घोषणा होते ही पूरा परिसर 'छात्र शक्ति–राष्ट्र शक्ति' के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने नव-निर्वाचित दायित्वधारियों का उत्साहपूर्वक गत किया।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की कड़ी निंदा 
केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. निधि बहुगुणा ने पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं एवं अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा वैश्विक चिंता का विषय है और भारत के युवाओं को इसके प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने आपातकाल के काले दौर का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक विद्यार्थी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल कल का नहीं बल्कि आज का नागरिक होता है।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, हरिप्रसाद सिंह पटेल, एसएसपी बृजेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, विपिन गुप्ता, मंत्री अंशुल श्रीवास्तव, अनुज ठाकुर, अंकित पटेल, सत्यम मिश्रा, विजयपाल सोलंकी,हरिमोहन सिंह, आशीषदेव मिश्रा सहित 16 जिलों से आई बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed