फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Demonstration of contractual employees in Lucknow on November 6

Budaun News: छह नवंबर को संविदा कर्मचारियों का लखनऊ में प्रदर्शन

Mon, 16 Oct 2023 11:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 16 Oct 2023 11:48 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of contractual employees in Lucknow on November 6
बदायूं। विद्युत निगम के संविदा कर्मचारियों का छह नवंबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन होगा। विद्युत निगम के संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने बताया कि सभी कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 16 अक्तूबर से कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं। 16 अक्तूबर को सभी कर्मचारी काला फीता बांधकर आठ घंटे के स्थान पर नौ घंटे काम करेंगे। अक्तूबर को अधीक्षण अभियंता के माध्यम से अध्यक्ष उत्तर प्रदेश विद्युत निगम लखनऊ में ज्ञापन सौंपेगे। इसके दूसरे दिन मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। जबकि 25 अक्तूबर को डीएम को ज्ञापन देंगे। 30 अक्तूबर को शाम पांच बजे कैंडल मार्च निकाला जाएगा। छह नवंबर को इको गार्डन आलमबाग लखनऊ में महापंचायत होगी और उसके दूसरे दिन अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू होगा। संगठन के पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारियों से पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed