फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Demonstration of contract employees at the office of Superintending Engineer

Budaun News: अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर संविदा कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन

Thu, 22 Aug 2024 04:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 22 Aug 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of contract employees at the office of Superintending Engineer
बदायूं। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने बुधवार को अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर एकत्र होकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए कहा कि कई साल से उन्हें सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। जबकि लगातार घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि संविदा कर्मियों पर अधिकारियों द्वारा दबाव बनाकर बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कराया जा रहा है। संविदा कर्मचारियों को समय पर वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। खासकर त्योहार पर कर्मचारियों को परेशान होना पड़ रहा है। मध्यांचल उपाध्यक्ष प्रेमपाल प्रजापति ने कहा कि इस संबंध में कई बार अधीक्षण अभियंता से समझौता वार्ता होने के बावजूद उसका पालन नहीं कराया गया। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। जिला अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा की उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना की जा रही है। लगातार संविदा कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

मध्यांचल संगठन मंत्री राकेश कुमार ने कहा कि संविदा कर्मचारियों का शोषण चरम सीमा पर है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान विपिन कुमार सिंह, टीटू पटेल, सतपाल शर्मा, मुसब्बिर अली सिद्दीकी, सुनील कुमार, अभय सिंह, अनिल कुमार पाल, राज पटेल समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed