फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Demolition of raging outside lawyers DM office

उग्र वकीलों ने डीएम ऑफिस के बाहर की तोड़फोड़

Fri, 13 Mar 2015 12:10 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 13 Mar 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Demolition of raging outside lawyers DM office
इलाहाबाद कचहरी में वकील की हत्या के विरोध में जिले भर में वकीलों ने उग्र
विज्ञापन
प्रदर्शन किया। कई जगह सड़कों पर उतर कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम लगाया और पुलिस विभाग का पुतला फूंका। जिला बार एसोसिएशन ने इलाहाबाद में हुई घटना के विरोध में 15 दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर तोड़फोड़ कर अफरा-तफरी मचा दी। पुलिस ने आकर स्थिति को संभाला।
वकीलों ने हत्यारोपी दरोगा की बर्खास्तगी, गिरफ्तारी और मृतक वकील के आश्रितों को 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग समेत सात सूत्रीय राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम शंभूनाथ को सौंपा। जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बार अध्यक्ष रामपाल और महासचिव पवन गुप्ता के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कचहरी चौराहे पर पहुंचे। वकीलों ने यहां नारेबाजी करते हुए पुलिस-प्रशासन का पुतला फूंका। वकीलों का गुस्सा देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
बिसौली। तहसील बार अध्यक्ष नरेंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने जुलूस निकाल कर हाईवे जाम किया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। प्रदर्शन के बाद एसडीएम गुलाब चंद्र को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्यवाई की मांग की। धरना प्रदर्शन में नरेशचंद्र पाराशरी, प्रमोद सक्सेना, दिनेशचंद शर्मा, विपिन पाठक, अनूप शर्मा, रवेंद्र पाल, कमल सक्सेना, जर्नादन शर्मा, सत्यपाल यादव, रामकरन सिंह यादव, सचिन सक्सेना, राजेश भारद्वाज, अनिल शर्मा, नितिन शर्मा, विवेक तिवारी, रामपाल पाठक आदि शामिल रहे।
सहसवान। तहसील बार एसोसिएशन की बैठक बार अध्यक्ष रियाज अहमद खां की अध्यक्षता में बार भवन में हुई। वकीलों ने इलाहाबाद कचहरी में वकील की हत्या की निंदा की। बैठक के बाद मुंसिफी प्रांगण से तहसील तक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर हत्यारोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई और मृतक वकील के आश्रितों को मुआवजे की मांग की। महावीर सिंह यादव, श्याम बाबू सक्सेना, रागिब अली, श्याम बाबू गुप्ता, मुहम्मद तारिक, उबैदुर्रहमान, नेम सिंह यादव, राजीव चांडक, ज्याउल इस्लाम, रामभरोसे मौर्य, संदीप सक्सेना, दिनेश गुप्ता, मजाहिर अली, आदेश बाबू गुप्ता आदि मौजूद रहे। उप्र अधिवक्ता कल्याण विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष एमएस नकवी ने भी मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बिल्सी। तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने वकील की गई हत्या पर रोष जताया। दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन एसडीएम विधान जायसवाल को सौंपा। इस मौके पर बार के सचिव हेमेंद्र कुमार सिंह, बागीश माहेश्वरी, अखिलेश कुमार, मृगांक मोहन, प्रदीप कुमार, रामनाथ, सोमपाल सिंह, रामप्रकाश, ग्रीश कुमार सिंह, अखिल कुमार, विवेक राठी आदि मौजूद रहे।
00
पुलिस ने स्थिति संभाली
 बदायूं। गुस्साए वकीलों ने प्रदर्शन के दौरान डीएम ऑफिस के बाहर तोड़फोड़ भी कर दी। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ऑफिस में रखे गमले आदि तोड़ दिए। बाद में पुलिस बल ने किसी तरह से स्थिति को संभाला। इस दौरान कई बार पुलिस और वकीलों के बीच तकरार भी हुई।
00
छावनी बना रहा एसएसपी ऑफिस
बदायूं। पुलिस के प्रति वकीलों के गुस्से को देखते हुए डीएम, एसएसपी ऑफिस, थाना सिविल लाइंस और कोतवाली को छावनी बना दिया गया। यहां सुरक्षा का जिम्मा पीएसी को दिया गया। एहतियात के तौर पर एसएसपी दफ्तर में फायर ब्रिगेड को भी बुला लिया गया। गनीमत रही कि अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के दौरान स्थिति बिगड़ी नहीं।
0
दो सीओ, चार थानों की पुलिस लगानी पड़ी
बदायूं।
पुलिस के खिलाफ वकीलों के गुस्से को देखते हुए सीओ सिटी आरएस धामा, सीओ उझानी सतीश शर्मा के साथ सिविल लाइंस, कोतवाली, बिनावर और कुंवरगांव थानों के एसओ को भी शहर में सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया। कचहरी के आसपास के इलाके में सुरक्षा के लिहाज से पीएसी को भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed