फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Democracy fighter Balveer Singh has passed away; the police guard paid their respects.

Budaun News: लोकतंत्र सेनानी बलवीर सिंह नहीं रहे, पुलिस गारद ने दी सलामी

Sun, 04 Jan 2026 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Democracy fighter Balveer Singh has passed away; the police guard paid their respects.
लाेकतंत्र सेनानी बलवीर सिंह की फाइल फोटो।
उझानी। लोकतंत्र सेनानी चौधरी बलवीर सिंह यादव निधन हो गया। उन्होंने इलाज के दौरान नोएडा के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। शव लेकर परिवार के लोग घर पहुंचे तो उनके प्रशंसकों समेत ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सीओ की मौजूदगी में पुलिस गारद ने उन्हें शस्त्र झुका कर अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतगंज के बलवीर सिंह यादव (75) शुरू से ही जनसंघ और भाजपा से जुड़े रहे थे। बेटे संजय यादव ने बताया कि वह कई साल से कैंसर से पीड़ित थे। नोएडा के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार तड़के करीब पांच उन्होंने अंतिम सांस ली। इलाके में नेताजी के नाम से उनकी पहचान थी। अपराह्न करीब चार परिवार के लोग शव लेकर हजरतगंज पहुंचे। उनके शव पर परिवार के लोगों समेत इलाके के प्रमुख व्यक्तियों ने पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

नेताजी की शवयात्रा शुरू होने से पहले सीओ डॉ. देवेंद्र कुमार और इंस्पेक्टर गुड्डू सिंह ने पुष्पचक्र चढ़ाया। पुलिस लाइन से आई गारद के पुलिस कर्मियों ने सैल्यूट के साथ सलामी दी। शोक में शस्त्र भी झुकाए गए। कछला गंगाघाट पर देर शाम दाह संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े बेटे ने दी। उनके करीबियों की आंखें नम हो गईं। दाह संस्कार के समय सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहसवान सीट से लड़ा था विधानसभा का चुनाव
लोकतंत्र सेनानी बलवीर सिंह यादव के बेटे संजय ने बताया कि राजनीति में उनका खासा दखल रहा था। वर्ष- 1989 में उन्होंने सहसवान सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। इसके बाद भी सक्रिय राजनीति में उनका योगदान रहा। लोकतंत्र की रक्षा को लड़ाई में वह पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक के साथ जेल भी गए थे। सेनानी के निधन से पत्नी मुन्नी देवी बदहवास हैं। संजय, विजय, सोमेश और दिनेश यादव उनके बेटे हैं।

लाेकतंत्र सेनानी बलवीर सिंह की फाइल फोटो।

लाेकतंत्र सेनानी बलवीर सिंह की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed