फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Demand for CBI Probe into Sajni Gas Plant Massacre

Budaun News: सैजनी गैस प्लांट हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग

Sun, 15 Mar 2026 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Demand for CBI Probe into Sajni Gas Plant Massacre
मृत अ​​धिकारियों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते कांग्रेसी। स्रोत- पार्टी - फोटो : राजा के ताल स्थित हाईवे से गुजरता कैला मईया के भक्तों का जत्था। संवाद
बदायूं। सैजनी स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड गैस प्लांट में उपमहाप्रबंधक सुधीर गुप्ता और सहायक प्रबंधक हर्षित मिश्रा की दिनदहाड़े हुई हत्या को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने मामले की सीबीआई जांच और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए 15 मार्च को उपवास पर बैठने की घोषणा की है।
विज्ञापन

शनिवार को जारी बयान में अजीत यादव ने कहा कि यह उपवास दातागंज तहसील क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित गैस प्लांट के सामने आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलता, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि इस दोहरे हत्याकांड ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार कानून व्यवस्था कायम रखने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पर्दे के पीछे शामिल संभावित सफेदपोशों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसके लिए पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराई जाना आवश्यक है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत यादव ने पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना से जिले में औद्योगिक निवेश और विकास पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा, क्योंकि जब उद्योगों में काम करने वाले अधिकारी ही सुरक्षित नहीं होंगे तो नए निवेशक जिले में उद्योग लगाने से हिचकेंगे।




एचपीसीएल हत्याकांड पर कांग्रेस ने मृत अधिकारियों को दी श्रद्धांजलि
बदायूं। शहर के परशुराम चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को हिन्दुस्तान पेट्रोलियम गैस प्लांट में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में मृत अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में डिप्टी जनरल मैनेजर सुधीर गुप्ता और असिस्टेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा की हत्या पर शोक जताया।

गोष्ठी का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने किया, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed