{"_id":"57504a5b4f1c1b7d2810b89c","slug":"debt-ridden-farmer-hartatak-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे किसान की हार्टअटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज में डूबे किसान की हार्टअटैक से मौत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी की शादी में लिया था कर्ज, चुकाने की थी चिंता
खेतीबाड़ी में हो रहे नुकसान और बेटी की शादी के लिए बैंक और साहूकारों से कर्ज लेने वाले 40 वर्षीय किसान पप्पू की हार्टअटैक पड़ने से मौत हो गई। किसान का किशोरवय बेटा बाहर मजदूरी कर रहा है। उसे सूचना दे गई है, उसके आने पर ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह यादव के साथ ग्रामीणों ने मामले की सूचना एसडीएम बिसौली को दी।
दबतोरी निवासी किसान पप्पू पुत्र रामभरोसे के छह बेटियां और तीन बेटे हैं, जबकि खेती के नाम पर केवल साढ़े तीन बीघा जमीन है। इससे घर का खर्च ही पूरा नहीं हो पाता था। सो उसने चौदह साल के बड़े बेटे को पंजाब में काम करने को भेज दिया। वहीं बड़ी बेटी की शादी नौ मई को कर दी थी। बताते हैं कि शादी के लिए पप्पू ने बैंक से अप्रैल में केसीसी पर 60,000 रुपया कर्ज लिया था। साथ ही गांव के कुछ लोगों से सूद पर रुपये भी लिए थे। इनकी वापसी की चिंता उसे सता रही थी।
ग्रामीणों के मुताबिक कर्ज की वजह से वह परेशान रहता था। इसी चिंता की वजह से उसे हार्टअटैक हो गया। किसान की मौत की सूचना एसडीएम को दे दी गई। एसडीएम गुलाब चंद्र ने इस मामले की जांच कराकर यथासंभव मदद का भरोसा दिया है। खबर लिखे जाने तक शव घर पर ही रखा था। परिवारीजनों का कहना था कि बड़े बेटे के आने के बाद अंतिम संसकार किया जाएगा।