{"_id":"650be50aa3eea078bb0f29fc","slug":"dead-body-of-young-man-found-lying-in-river-fear-of-murder-and-throwing-it-badaun-news-c-123-1-sbly1004-4630-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: सोत नदी में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: सोत नदी में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका, नहीं हुई शिनाख्त
Thu, 21 Sep 2023 03:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 21 Sep 2023 03:35 PM IST
सार
उसहैत थाना क्षेत्र में पक्का पुल के नीचे सोत नदी में एक युवक का शव पड़ा मिला। उसकी पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
उसहैत में युवक का शव मिलने के दौरान मौजूद लोगों की भीड़।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सोत नदी में अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था और सड़-गल गया। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह कुछ स्थानीय लोग पक्के पुल की ओर घूमने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह लोग घूमते हुए पुल के नीचे चले गए, जहां सोतनदी में एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया।
विज्ञापन
कुछ ही देर में मौके पर तमाम लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया। बताते हैं कि शव पानी में पड़े रहने के कारण गल गया और काफी फूल गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बरेली में दरिंदगी: गन्ने के खेत से आ रही थी चीखने की आवाज, इस हाल में मिली युवती; लोगों ने आरोपियों को पीटा
थाना पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोग उसकी पहचान नहीं कर पाए। लोगों को आशंका है कि शायद युवक की हत्या की गई है।
उसके बाद शव को यहां फेंक दिया गया है।
पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया है। शिनाख्त के लिए आसपास थानों में सूचना भेजी गई है। गुमशुदा लोगों की भी छानबीन कराई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है।