फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dead body of a naked woman found on the highway, there is a possibility of killing the dead body

हाईवे किनारे मिली निर्वस्त्र महिला की लाश, हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका

Mon, 12 Apr 2021 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a naked woman found on the highway, there is a possibility of killing the dead body
बिनावर (बदायूं)। बरेली-बदायूं हाईवे किनारे रविवार सुबह महिला का निर्वस्त्र शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। स्थानीय लोग उसकी हत्याकर शव को फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

बरेली-बदायूं हाईवे किनारे ग्राम करतोली मंदिर के नजदीक रविवार सुबह महिला का निर्वस्त्र शव बरामद हुआ। उस समय लोग मंदिर के नजदीक से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने महिला की लाश पड़ी देखी। सूचना पर बिनावर एसओ अनूप कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से जानकारी ली, लेकिन किसी ने शिनाख्त नहीं की। बताया जा रहा है कि महिला की उम्र करीब 55 साल होगी।
विज्ञापन

उसके नजदीक एक दुपट्टा मिला है। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि शायद महिला की हत्या की गई है। रात के समय शव फेंका दिया गया। पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। सीओ सिटी चंद्र पाल सिंह ने बताया कि महिला मानसिक मंदित लग रही है। आशंका है कि उसकी हादसे में मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed