{"_id":"69bb8e77dd7df270f90e4d3d","slug":"dcm-collides-with-parked-vehicle-on-badaun-meerut-highway-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बदायूं-मेरठ हाईवे पर खड़े कैंटर से टकराया दूसरा कैंटर, एक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बदायूं-मेरठ हाईवे पर खड़े कैंटर से टकराया दूसरा कैंटर, एक चालक की मौत
Thu, 19 Mar 2026 11:19 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:19 AM IST
सार
बदायूं के दहगवां क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह सड़क हादसा हो गया। बदायूं-मेरठ हाईवे पर खड़े वाहन से कैंटर टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने हटवाए क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं के दहगवां क्षेत्र में बदायूं-मेरठ हाईवे पर बृहस्पतिवार की सुबह सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। नेनोल वागबाला के पास सड़क किनारे खड़े कैंटर में पीछे से आई दूसरा कैंटर टकरा गई। हादसे में वसीम पुत्र निजाकत निवासी ग्राम उघेनी थाना अलापुर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन