{"_id":"6732581ebec47c521f017a85","slug":"dcm-and-tempo-collided-one-died-badaun-news-c-4-1-bly1014-519832-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डीसीएम और टेंपो में हुई टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डीसीएम और टेंपो में हुई टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइन क्षेत्र में डीसीएम और टेंपो में टक्कर हो गई। इससे टेंपो सवार एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव डहरपुर कला निवासी आरिफ दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करते थे। वह हाल ही में घर आए थे। सोमवार को उन्हें दिल्ली जाना था। इसके लिए वह गांव से दातागंज आए थे। यहां से वह टेंपो में सवार होकर सोमवार की देर शाम बदायूं आ रहे थे। यहां से उन्हें बस पकड़ कर उन्हें दिल्ली जाना था।
इसके अलावा इसी गांव का रहीस खां भी दिल्ली जाने के लिए बदायूं आ रहे थे। वहीं बरेली के थाना इज्जतनगर के गांव परतापुर निवासी सराफत अली दातागंज आए थे। वह भी दिल्ली में मेहनत मजदूरी करते हैं। सभी एक ही टेंपो से बदायूं आ रहे थे। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव आमपुर के पास दातागंज रोड पर पहुंचे कि तभी सामने से आ रही डीसीएम ने टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे आरिफ की मौत हो गई। सराफत व रहीस खां गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद