फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DCB Bibipur, Nannumal, and GGIC teams emerged as champions in Kabaddi.

Budaun News: कबड्डी में डीसीबी बीबीपुर, नन्नूमल और जीजीआईसी की टीमें रहीं चैंपियन

Wed, 23 Sep 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
DCB Bibipur, Nannumal, and GGIC teams emerged as champions in Kabaddi.
​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करती प्रधानाचार्या अनीता कुमारी। संवाद
बदायूं। राजाराम महिला इंटर कॉलेज की ओर से एसके इंटर कॉलेज के मैदान में जिला स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता हुई। कबड्डी की तीन प्रतियोगिताओं में डीसीबी बीबीपुर, नन्नूमल और जीजीआईसी ने प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजाराम महिला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. अनीता कुमारी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रतीक बताया। प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 वर्गों की बालिकाओं की टीमों के बीच मुकाबले हुए।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में डीसीबी बीबीपुर की छात्राओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 वर्ग में नन्नूमल इंटर कॉलेज की टीम ने उत्कृष्ट रणनीति और तालमेल का परिचय देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-19 वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) की छात्राओं ने दबदबा बनाए रखते हुए फाइनल मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। खेलों के निष्पक्ष संचालन के लिए निर्णायक मंडल में अजय पटेल, रमेश, राहुल यादव एवं ओमवीर यादव शामिल रहे, जिन्होंने रेफरी की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में राजाराम महिला इंटर कॉलेज की शिक्षिका प्रमिला कटियार, दीपा शर्मा और रचना सक्सेना का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर प्रमोद पाल, अरविंद वर्मा, वरुण कुमार, सीपी सिंह, संजीव, अभिनव यादव आदि शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed