फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Daughter and her lover were hacked to death with a shovel In Badaun

बेटी और प्रेमी को काट डाला: नीतू के परिजनों के सिर पर सवार था खून, जयपाल के पूरे परिवार का करना चाहते थे सफाया

Wed, 03 Jan 2024 12:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Jan 2024 12:54 PM IST
सार

बदायूं में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बिल्सी थाना इलाके के गांव परौली में सुबह साढ़े चार बजे लड़की के परिवार ने प्रेमी युगल को मार डाला। घटना के बाद युवती के बाप ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने लड़की की मां को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Daughter and her lover were hacked to death with a shovel In Badaun
बदायूं में प्रेमी युगल की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिल्सी थाना इलाके के गांव परौली में मंगलवार सुबह परिजनों ने नीतू (19) और उसके प्रेमी जयपाल उर्फ सचिन (20) की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। बाद में नीतू के पिता ने खून से सने फावड़े के साथ थाने जाकर समर्पण कर दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल नीतू की मां को भी गिरफ्तार कर लिया है। पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। नीतू और सचिन अलग- अलग जाति के थे।
विज्ञापन


ग्राम परौली निवासी जयपाल हरियाणा में टैक्सी चलाता था। पुलिस के मुताबिक उसका काफी समय से पड़ोस में रहने वाली नीतू पुत्री महेश से प्रेम संबंध थे। नीतू कोरी और जयपाल कडेरे जाति का था। इस कारण नीतू के परिजन एतराज करते थे। जयपाल शनिवार को हरियाणा से आया था। सोमवार रात करीब दस बजे नीतू जयपाल के घर आ गई। 
विज्ञापन


परिवार वाले रातभर नीतू की तलाश करते रहे। शक होने पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे महेश और उसके परिवार के लोग लाठी-डंडे और फावड़ा लेकर जयपाल के घर पहुंचे। उन्होंने जैसे ही दरवाजा खटखटाया, जयपाल और नीतू घर से निकलकर भागने लगे। तभी आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। घर के सामने ही फावड़े से काटकर दोनों की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद खून से सना फावड़ा लेकर महेश ने सीधे थाने जाकर समर्पण कर दिया। जानकारी पाकर इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह और बाद में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी देहात राम मोहन सिंह और सीओ सुशील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

पुलिस ने जयपाल के पिता सूरजपाल की तहरीर पर महेश, उसकी पत्नी भागवती, उसके दो नाबालिग बेटों के अलावा महेश के पिता रामऔतार के खिलाफ हत्या और बलवा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने महेश के अलावा भागवती को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

नीतू के परिजनों के सिर पर था खून सवार
प्रेमी युगल के हत्यारों पर खून सवार था। वे जयपाल उर्फ सचिन के पूरे परिवार का सफाया करना चाहते थे। उन्होंने घर का दरवाजा भी खुलवाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए। वे इतना डर गए थे कि वह जयपाल को बचाने तक बाहर नहीं आए। आरोपी काफी देर तक जयपाल का घर को घेरे रहे। जब वे चले गए और ज्यादा संख्या में ग्रामीण घटनास्थल के पास आ गए तब बाहर आए।

 

ग्राम परौली निवासी महेश की तीन संतानों में नीतू सबसे बड़ी थी। उससे छोटे दो नाबालिग भाई हैं। नीतू और जयपाल का पिछले तीन-चार साल से प्रेम संबंध चल रहा था। उनके घर एक-दूसरे के नजदीक हैं। दोनों के घरों के बीच में केवल नीतू के चाचा का ही घर है। इससे वे एक-दूसरे को बचपन से जानते थे। 

 

उनके प्रेम प्रसंग की परिजनों को भी जानकारी थी। जयपाल एक माह पहले हरियाणा चला गया था। इस दौरान दोनों की लगातार एक दूसरे से बातचीत होती रही। 31 दिसंबर की शाम जयपाल हरियाणा से लौटकर आया। बताते हैं कि दोनों की एक साथ भागने की योजना थी। इसी के चलते सोमवार रात करीब 10 बजे नीतू अपने घर से तैयार होकर जयपाल के घर पहुंच गई।
 

इधर जब महेश के परिवार वालों को नीतू घर में दिखाई नहीं दी तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। वह रातभर नीतू को तलाश करते रहे। रात दो बजे तक जब उसका कुछ पता नहीं चला तो उन्हें यकीन हो गया कि नीतू जयपाल के घर में हैं। इसके बाद इन्होंने जयपाल के घर की घेराबंदी कर दी। इस दौरान प्रेमी युगल अंदर ही रहा। 

 

सुबह करीब 4:30 बजे उन्होंने जयपाल के घर का दरवाजा खटखटाया। तभी नीतू और जयपाल घर से निकलकर भागने लगे। इधर, जयपाल के घरवालों ने उनके निकलने के बाद दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इधर, महेश और उसके परिवार वालों ने दोनों की हत्या कर दी। 

 

बाद में जयपाल के बाकी परिवार वालों को भी बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन अपने मकसद में कामयाब नहीं हुए। घर के अंदर जयपाल के पिता सूरजपाल, उनकी पत्नी मनीदेवी, पुत्र कक्षा 12 में पढ़ रहा राममोहन (17), कक्षा नौ में पढ़ रहे रामखिलाड़ी (15) और पुत्री खुशवती (12) थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed