फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dataganj team won in Kabaddi and Volleyball

Budaun News: कबड्डी और वॉलीबॉल में दातागंज की टीम जीती

Thu, 20 Nov 2025 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Dataganj team won in Kabaddi and Volleyball
आईआईटी सालारपुर में कबड्डी प्रतियोगिता में खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
बदायूं। युवा कल्याण विभाग की ओर से विधायक खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन कबड्डी, वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिताओं का फाइनल हुआ। इसमें दातागंज की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। वहीं, महिला टीम ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

समापन समारोह का नेतृत्व प्रधानाध्यापक सतवीर सिंह ने दूसरे दिन आयोजित सब जूनियर महिला कबड्डी मुकाबले में विकास खंड दातागंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। इसी तरह सब जूनियर महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी दातागंज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया।
विज्ञापन

बैडमिंटन एकल महिला वर्ग में उपासना ने प्रथम स्थान और शीतल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन युगल महिला वर्ग में रहमत फातिमा व महिमा की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सुनैना और राधा की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक्स में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सब जूनियर महिला वर्ग की छवि ने लंबीकूद और ऊंचीकूद दोनों ही प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर सबका ध्यान आकर्षित किया। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण प्रधानाध्यापक जसवीर सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दातागंज नरेंद्र कुमार, सहायक नोडल अधिकारी कांति प्रसाद आदि ने किया।


कबड्डी में बिल्सी की टीम ने जीता खिताब
- आईटीआई सालारपुर में हुई जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सालारपुर में जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। कबड्डी में पांच टीमों को पछाड़ते हुए बिल्सी की टीम ने खिताब अपने नाम किया।
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने किया। कबड्डी में जिले की कादरचौक, दातागंज, बिल्सी, बिसौली और बदायूं आईटीआई की टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी टीमों ने शुरुआती दौर में बेहतरीन खेल प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का फाइनल मैच राजकीय आईटीआई दातागंज और राजकीय आईटीआई बिल्सी की टीमों के बीच हुआ। दोनों टीमों ने फाइनल में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। हालांकि निर्णायक क्षणों में बेहतर रणनीति और मजबूत पकड़ दिखाते हुए आईटीआई बिल्सी की टीम ने 25-17 से विजयी बढ़त बनाई और खिताब अपने नाम किया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

आईआईटी सालारपुर में कबड्डी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। संवाद

आईआईटी सालारपुर में कबड्डी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed