फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   dashara

रेलवे की हरी झंडी नहीं मिली, दबतोरी में नहीं हुआ पुतला दहन

Wed, 09 Oct 2019 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
dashara
दबतोरी। कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव दबतोरी में इस बार रेलवे की खाली पड़ी भूमि पर 70 वर्ष पुराना प्राचीन मेला पुलिस प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने की वजह से नहीं लग सका। मंगलवार को दशहरा पर रावण दहन भी नहीं हुआ।
विज्ञापन

गत वर्ष दशहरा पर्व पर पंजाब के अमृतसर शहर में रेलवे लाइन के बीच रावण का दहन किया गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद रेल प्रशासन ने रेलवे परिधि में लगने वाले मेलों पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी थी और लोकल पुलिस-प्रशासन भी चौकन्ना हो गया था।
विज्ञापन

दबतोरी में रेलवे स्टेशन के पास उसकी भूमि पर ही लगभग 70 वर्षों से आदर्श रामलीला के बैनर तले मेला लगता आ रहा है। इस बार आरपीएफ चंदौसी ने मेला कमेटी को नोटिस जारी कर मेला नहीं लगाने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद आरपीएफ दरोगा बलजीत सिंह ने भी मेला कमेटी के पदाधिकारियों से मिलकर मेला नहीं लगाने की हिदायत दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने मेला लगाने के लिए भूमि की तलाश की और स्थानीय पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर अनुमति मांगी। 30 सितंबर तक मेला कमेटी भूमि का चयन नहीं कर सकी, जिसके बाद मेला कमेटी ने एसडीएम बिसौली को मेला स्थगित करने का पत्र भेज दिया। इस कारण कलाकारों की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं । मंगलवार को रावण दहन भी नहीं हुआ जिसकी वजह से लोगों में मायूसी छाई रही।

दबतोरी का स्थानीय मेला लंबे समय से लगता आ रहा था। मेला कमेटी के पदाधिकारी भूमि का चयन इस बार कर लेंगे और फिर पुलिस प्रशासन की अनुमति से मेला पहले की भांति लगाया जाएगा।

- अरुण कठेरिया, मेला संचालक

मेला आयोजकों द्वारा भूमि चयन नहीं होने पर इस बार मेला स्थगित कर दिया गया था। उन्होंने लिखित में सूचना भी दी थी। रेलवे की भूमि पर स्थानीय पुलिस प्रशासन अनुमति नहीं दे सकता। भविष्य में उचित भूमि चयन होने पर अनुमति दी जा सकती है।
-सर्वेंद्र कुमार सिंह, सीओ, बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed