फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Das College against hooliganism The staff seated sitting on dharna

गुंडागर्दी के विरोध में दास कालेज  का स्टाफ बैठा धरने पर बैठा

Fri, 29 Jul 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Fri, 29 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Das College against hooliganism The staff seated sitting on dharna
आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
काली पट्टियां बांधकर उपद्रवियों का किया विरोध, सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे
विज्ञापन

कालेज में पुलिस तैनात, कहा-बाहरी तत्वों का नहीं होगा प्रवेश

शहर के एनएमएसएन दास डिग्री कालेज में बाहरी लोगों द्वारा प्रवेश दिलाने को लेकर आए दिन किए जा रहे हंगामा और शिक्षकों से अभद्रता के विरोध में शुक्रवार को कालेज के सभी शिक्षक आंदोलन की राह पर आ गए। हाथों में काली पट्टियां बांधकर धरना भी दिया। जिसके चलते कालेज में आज शिक्षण कार्य पूरी तरह ठप रहा। शिक्षकों के आंदोलन शुरू करने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट एके श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए। साथ ही किसी तरह की बात न हो इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।
दास कालेज इन दिनों पूरी तरह अखाड़ा बना हुआ है। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता मनमाने तरीके से स्टूडेे्ंटस का प्रवेश दिलाना चाहते हैं। जबकि कालेज प्रशासन यहीं कह रहा है कि नियमों के अनुसार ही प्रवेश होंगे। बीते 15 दिनों के अंदर कालेज में कई बार हंगामा,तोड़फोड़ और शिक्षकों के बीच मारपीट आदि की घटनाएं हो चुकी हैं। गुरुवार को भी यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी ने अपने कई साथियों के संग कालेज में हंगामा किया था। प्राचार्य और चीफ प्रॉक्टर से नोकझोंक भी हुई थी। हालांकि बीते दिन भी सीओ सिटी और थाना सिविल लाइन और कोतवाली की पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कर दिया था,लेकिन कालेज में आए दिन इस तरह की घटनाओं से परेशान कालेज के शिक्षकों और कर्मचारियों ने आज हाथों में काली पट्टियां बांधकर धरना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

 
सिटी मजिस्ट्रेट ने कराया धरना समाप्त 
एक दिनी इस आंदोलन की खबर सुनकर सिटी मजिस्ट्रेट एके  श्रीवास्तव भी पहुंच गए। उन्होंने कालेज के प्राचार्य डॉ.जीएस रावत और चीफ प्रॉक्टर डॉ.संतोष सिंह से बात की। प्राचार्य ने उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। सिटी मजिस्ट्रेट ने आवश्यक कार्रवाई की बात कही। दोपहर बाद सभी शिक्षक-कर्मचारियों ने धरना खत्म कर दिया। इस बीच उन्होंने हंगामा और उनके साथ अशिष्टता करने वालों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनके धरने पर बैठ जाने से शिक्षण कार्य पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
...इस तरह स्टूडेंट्स से जुटाया कालेज प्रशासन ने समर्थन 
कालेज में आए दिन हो रही गुंडागर्दी से पढ़ने वाले स्टूडेंट्स भी तंग आ चुके हैं। धरना-प्रदर्शन शुरू होने से पहले चीफ प्रॉक्टर डॉ.संतोष सिंह ने सभी स्टूडेंट्स बुलाकर कहा कि वह क्या चाहते हैं। पढ़ाई या फिर कालेज में बाहरी तत्वों द्वारा की जा रही गुंडागर्दी। इस पर सभी स्टूडे्ंटस ने एक स्वर से कहा कि वह सिर्फ पढ़ाई चाहते हैं। बाहरी तत्वों का कालेज में पूरी तरह प्रवेश रोका जाए। स्टूडेंट्स ने यह भी कहा जरूरत पड़ने पर वह कालेज प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उपद्रव करने वालों को सबक सिखाएंगे। 
 
पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला
दास कालेज में जो कुछ इन दिनों चल रहा है यदि उसके प्रति प्रशासन जल्द नहीं चेता तो कोई भी बड़ी घटना भी हो सकती है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता। वजह हैं आज कालेज में जो देखने को मिला वह उसी की तरफ इशारा कर रहा है। सत्तापक्ष से जुड़े कार्यकर्ता जहां कई बार कालेज में हंगामा-प्रदर्शन आदि कर चुके हैं। वहीं शुक्रवार को युवा क्रांतिकारी छात्र संगठन ने  इस बात को लेकर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका कि वह उपद्रवियों के खिलाफ क्यों कोई सख्त कदम नहीं उठा रहा है। एक बात तो पुलिस ने उनसे पुतला छीन लिया,तब वह शांत हो गए। किंतु शाम को उन्होंने फिर कालेज गेट पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन की ढुलमुल कार्यशैली के विरोध में पुतला फूंक दिया। जमकर नारेबाजी भी की। चेताया भी यदि जल्द ही पुलिस ने कालेज में उपद्रव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो उनका संगठन भी खामोशी से नहीं बैठेगा। इस तरह दो संगठन आमने-सामने आने लगे हैं। 
इधर,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और समाजवादी छात्र सभा ने भी कालेज में स्टूडेंट्स के साथ हो रहीं घटनाओं को लेकर रोष जताया। अभाविप के जिला संयोजक सहदेव सागर  काह कि शिक्षकों के अपमान को किसी हालत में सहन नहीं किया जाएगा। अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में जिला आंदोलन प्रमुख शिवम शर्मा, योगेश, कुनाल, अंकित पटेल, अभिषेक, अवधेश आदि थे।


कुलसचिव ने 31 तक प्रवेश को दी अनुमति
एमजेपी यूनीवर्सिटी के कुलसचिव डॉ.एसएल मौर्य ने कालेज के प्राचार्य को सत्र 2016-17 में निर्धारित तिथि 31 जुलाई तक रिक्त सीटों पर मैरिट के आधार पर प्रवेश की अनुमति दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed