{"_id":"807e20cd446a2eb0fa3199a67aeda15c","slug":"daroga-bail-rejected-sent-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की जमानत खारिज करके भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा की जमानत खारिज करके भेजा जेल
अमर उजाला, बदायूं
Updated Fri, 15 Jan 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
अलापुर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की ओर से 24 फरवरी 2011 को राजस्व
विज्ञापन
वसूली और बकाएदारों का कनेक्शन काटने के लिए पहुंचे तो संजय भारद्वाज,
पातांजलि भारद्वाज, वशिष्ठ भारद्वाज, विकास भारद्वाज, मोनू भारद्वाज के
उनके नलकूप पर अवैध कनेक्शन का प्रयोग करते हुए पाया गया। इस मामले में
पांचों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी, जबकि पातांजलि भारद्वाज एक अन्य
मुकदमे में जेल में बंद हैं, जबकि संजय पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर
एसएसपी सहारनपुर कार्यालय में तैनात हैं। इस मामले में कोर्ट ने गृहसचिव
प्रदेश शासन को कई बार पत्र लिखकर वांछित दरोगा को गिरफ्तार करने का आदेश
दिया था। इसी मामले में शुक्रवार को संजय ने विशेष न्यायाधीश आवश्यक वस्तु
अधिनियम कोर्ट में सरेंडर हुए। जज विकास कुमार ने जमानत को खारिज करते हुए
जेल भेजने का आदेश जारी कर दिया।