फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Damage to early maize crop due to rain, quality will be affected

Budaun News: वर्षा से अगैती मक्का की फसल को नुकसान, गुणवत्ता पर पड़ेगा असर

Tue, 27 Jun 2023 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Damage to early maize crop due to rain, quality will be affected
खेतों में पकी खड़ी अगेती मक्का। संवाद
पहले बूंदाबांदी फिर तेज बारिश से मक्का उत्पादकों के चेहरे मुरझाए
विज्ञापन

अगैती मक्का की कटाई के साथ चल रहा है गहाई का पीक टाइम
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। रविवार तड़के पहले बूंदाबांदी फिर दिन चढ़ने के साथ झमाझम बारिश से अगैती मक्का की फसल को नुकसान हुआ है। पक कर तैयार मक्का के भुंटों में पानी पहुंच जाने से दानों की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। इसका प्रभाव बाजार भाव पर भी पड़ेगा।
इस बार अगैती मक्का की फसल का रकबा पिछले साल के मुकाबले अधिक बताया जा रहा है। चौधरी भागमल बताते हैं कि शुरुआत में मौसम फसल के अनुकूल रहा, निजी संसाधनों से समय रहते सिंचाई से पौधों की बढ़वार ठीक रही। अब बारिश ने फसल पर असर डाला है। गंगा सिंह शाक्य ने कहा कि बारिश का अगैती मक्का की फसल पर असर पड़ा है। ऐसे में खड़ी फसल में बारिश के पानी से भुंटों में दाने काले पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को हालांकि धूप निकल आई, सो गहाई कर चुके किसानों ने मक्का फिर से सुखानी शुरू कर दी। आढ़ती कृष्ण कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि आवक कम है। बारिश से मक्का के बाजार भाव पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मेंथा की फसल प्रभावित
बारिश ने मक्का के साथ मेंथा की फसल पर भी असर डाला है। अधिकतर खेतों में मेंथा की कटाई हो चुकी है। तीन-चार दिन पहले जिन खेतों में मेंथा काटा गया था वह अब तक उठ नहीं सका है। ऐसे में बारिश से मेंथा की फसल खराब हुई है। मेंथा की खेती से जुड़े जानकार बताते हैं कि बारिश से भीगे पौधों से तेल भी काफी कम निकलता है।

-
रविवार को बारिश से मक्का और मेंथा की फसल को नुकसान हुआ है। खेतों से पानी के निकास की समय रहते व्यवस्था कर ली जाए तो मेंथा को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। साथ ही मक्का की फसल भी प्रभावित हुई है।
- डॉ. संजय कुमार, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed