{"_id":"678eac7113fcb229200834c3","slug":"dam-of-naru-pond-broken-many-crops-including-potato-mustard-damaged-due-to-water-logging-in-fields-badaun-news-c-123-1-sbly1035-133027-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नरऊ तालाब का बंधा कटा, खेतों में पानी भरने से आलू-सरसों समेत कई फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नरऊ तालाब का बंधा कटा, खेतों में पानी भरने से आलू-सरसों समेत कई फसलों को नुकसान
Tue, 21 Jan 2025 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
उझानी के गांव में खेतों में भरा तालाब का पानी। संवाद
उझानी। नरऊ तालाब में ओवरफ्लो के बाद रविवार रात बंधा कट गया। पानी बहना शुरू हुआ तो आसपास के करीब तीन सौ बीघा रकबा में गेहूं, आलू समेत सरसों के खेत में पानी भर गया। सुबह किसान जब खेतों पर पहुंचे तो वहां पानी भरा मिला। फसलें सड़ जाने की आशंका के चलते किसान पंपसेट से पानी निकालने में जुटे हैं।
गांव नरऊ के तालाब का रकबा करीब एक सौ बीघा में है। खेत मालिकों में अचौरा निवासी शिवशंकर शाक्य ने बताया कि तालाब के एक छोर का बंधा रात में किसी समय कट गया। सुबह जब किसान खेतों की ओर पहुंचे तो आसपास के रकबा में गेहूं, आलू और सरसों की फसलें पूरी तरह चपेट में नजर आईं। तालाब के आसपास नरऊ के अलावा मलिकपुर, अचौरा और मीहलाल नगला निवासियों के खेत हैं।
तालाब में पानी भरा देख कई किसानों ने पंपसेट के जरिये पाइप लगाकर पानी निकालना शुरू कर दिया। इसके अलावा कुछेक किसानों ने अपने परिजनों को मौके पर बुलाकर बंधे की मरम्मत शुरू कर दी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
तालाब में गिरता है उझानी के नालों का पानी
- तालाब में नरऊ गांव की नालियों के अलावा उझानी के मुख्य नाले का पानी भी गिरता है। बताते हैं कि चार- छह दिनों में तालाब में क्षमता से अधिक पानी पहुंच गया। इसका आसपास के खेत मालिकों को अहसास नहीं हो पाया। तालाब की सीमा पड़ोसी गांव मीहलालनगला तक है। चंद्रपाल ने बताया कि तालाब से पानी के निकास की उचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से दिक्कतें फिलहाल तो बनी रहेंगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
- नरऊ तालाब का बंधा रात में कट जाने से आसपास गांव के खेत मालिकों की फसलों को काफी नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। पानी इसी तरह से भरा रहा तो आलू सड़ जाएगा।- अमित गौर, मलिकपुर
- खेत में करीब आठ बीघा गेहूं और आलू की फसल में तालाब का पानी भरा है। उसे निकालने के लिए कोशिश की जा रही है। फसलों से पानी निकालने के लिए कई और किसान भी लगे हुए हैं।- रामप्रवेश, मलिकपुर