फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural,ganga snaan

सोमवती अमावस्या पर गंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Tue, 31 May 2022 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
cultural,ganga snaan
कछला गंगाघाट पर जुटे श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी/कछला (बदायूं)। सोमवती अमावस्या पर कछला गंगाघाट सोमवार को पूरे दिन आस्था से सराबोर रहा। तड़के से ही श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया जो दोपहर बाद तक चला। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाट पर ही पूजा-अर्चना की। सर्वाधिक संख्या राजस्थान के अलावा एटा, आगरा और कासगंज के श्रद्धालुओं की रही। बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए गए। मेले में भी खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

गंगाघाट पर स्नान तड़के करीब चार बजे शुरू हुआ। आस्था की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने सबसे पहले सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। गंगा मइया और भोलेनाथ का पूजन किया गया। पुल के आसपास चारों घाटों में श्रद्धालुओं की सर्वाधिक संख्या कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर नजर आई।
विज्ञापन

महिलाओं ने स्नान और पूजा-अर्चना के बाद भजन गाए। स्नानार्थियों में राजस्थान के अलावा कासगंज, एटा, हाथरस आदि के श्रद्धालु सबसे ज्यादा रहे। राजस्थानियों ने अपने अंदाज में पूजन कराया। पुरोहितों ने उनके इष्टदेव का स्मरण भी कराया। गंगाघाट के पास के आश्रमों में शाम तक धार्मिक अनुष्ठान चले।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगाघाट के प्रसाद विक्रेताओं में चरनपाल ने बताया कि भीड़ की वजह से महिलाओं को कपड़े बदलने में सबसे ज्यादा दिक्कत आई। मेले में महिलाओं ने शृंगार के सामान की खरीदारी की तो बच्चों ने खेलकूद के संसाधनों का लुत्फ उठाया।
-
गंगाघाट से तीन श्रद्धालुओं के बैग चोरी
गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ में कासगंज निवासी प्रेमपाल एक तख्त पर बैग और कपड़े रखकर परिजन के साथ गंगा स्नान को गए। लौटने पर उसे बैग नहीं मिला। बैग में कपड़ों के अलावा करीब एक हजार रुपये और मोबाइल फोन था। कासगंज जिले के ही सोरों के बजरिया मोहल्ला निवासी रामदास और ब्रजेश के बैग में रखे कपड़े चोरी हो गए। ब्रजेश ने अपना पर्स घाट पर मौजूद परिचित को सौंप दिया था जो बच गया। इसके अलावा बदायूं मीरा जी चौकी निवासी नेमवती पत्नी हरीओम का थैला गायब हो गया। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर श्रद्धालु घर लौट गए।

-
प्रखर बाल संस्कारशाला के बच्चों किया स्नान
प्रखर बाल संस्कारशाला के बच्चे गंगा स्नान करने के लिए गायत्री परिवार के सदस्य संजीव कुमार शर्मा और सुनीत अग्रवाल के साथ घाट पहुंचे। बच्चों ने स्नान के बाद घाट पर पूजन किया, साथ ही श्रद्धालुओं को घाट के आसपास गंदगी नहीं करने की सलाह दी। बच्चों ने प्रसाद भी वितरित किया। भूमि शर्मा, पल्लवी, हेमंत शर्मा, सौम्या, खुशबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed