फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ने पर अवतार लेते हैं भगवान

Mon, 19 Sep 2022 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:23 AM IST
सार

जेपी जैन स्कूल में सिद्धपीठ श्रीबालाजी धाम के तत्वावधान में आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह के तीसरे दिन रविवार को स्वामी रामचंद्रचार्य महाराज ने कहा कि जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ते हैं तो भगवान अवतार लेकर अत्याचारी का अंत करते हैं। कंस के अत्याचारों से पीड़ित ब्रजवासियों के कल्याण के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने माता देवकी एवं वासुदेव के घर जन्म लेकर कंस के अत्याचारों से लोगों को मुक्त कराया। इसलिए लोगों को चाहिए कि वे धर्म के साथ सत्य के मार्ग को अपनाएं, तभी उनके जीवन का उद्धार हो सकेगा।

विज्ञापन
cultural
बिल्सी में भागवत कथा सुनाते महाराज स्वामी रामचन्द्रचार्य। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बिल्सी। जेपी जैन स्कूल में सिद्धपीठ श्रीबालाजी धाम के तत्वावधान में आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह के तीसरे दिन रविवार को स्वामी रामचंद्रचार्य महाराज ने कहा कि जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ते हैं तो भगवान अवतार लेकर अत्याचारी का अंत करते हैं।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि भगवान का अवतार मात्र राक्षसों के वध के लिए ही नहीं होता अपितु मनुष्य एवं प्राणी मात्र को संस्कारित शिक्षा देने के लिए भी होता है। जब-जब इस पृथ्वी पर धर्म की हानि हुई तब-तब भगवान को अवतार लेना पड़ा है। कंस के अत्याचारों से पीड़ित ब्रजवासियों के कल्याण के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने माता देवकी एवं वासुदेव के घर जन्म लेकर कंस के अत्याचारों से लोगों को मुक्त कराया। इसलिए लोगों को चाहिए कि वे धर्म के साथ सत्य के मार्ग को अपनाएं, तभी उनके जीवन का उद्धार हो सकेगा। कथा में पंहुचे एसडीएम प्रवर्धन शर्मा को महंत मटरूमल शर्मा ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदीप शर्मा, रंजन माहेश्वरी, टिंकू, आकाश, चारू सोमानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed