{"_id":"629a5f3ef000be405a5abdc3","slug":"cultural-badaun-news-bly4870961196","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रम में विष्णु महायज्ञ शुरू, भक्तों ने लगाई परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रम में विष्णु महायज्ञ शुरू, भक्तों ने लगाई परिक्रमा
विज्ञापन
दबतोरी में श्रद्धालुओं ने लगाई परिक्रमा। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबतोरी। क्षेत्र के दबतोरी- आसफपुर रोड पर स्थिति प्राचीन सेंटाखेड़ा गांव के समीप श्याम सुंदर आश्रम पर बृहस्पतिवार से विष्णु महायज्ञ विधि विधान पूजा अर्चना के बाद शुरू हो गया।
विष्णु महायज्ञ की सभी तैयारियां बुधवार को ही पूर्ण कर ली गई थी। इस महायज्ञ का आयोजन श्याम सुंदर आश्रम के महंत किशोरदास की देखरेख में किया जा रहा है । इस महायज्ञ में दूर दराज से दर्जनों संत प्रतिभाग ले रहे हैं। शुक्रवार को भी तमाम लोगों ने जहां यज्ञ में आहुति डालीं वहीं परिक्रमा कर पुण्यलाभ भी अर्जित किया। विष्णु महायज्ञ का आयोजन समस्त ग्रामीणों के सहयोग से कराया जा रहा है। संवाद
कृष्ण-रुक्मणि विवाह की कथा सुनने से दूर हो जाती है वैवाहिक समस्या : सोमदत्त शर्मा
बिल्सी। बड़नौमी गांव में ग्राम देवता मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन श्रीकृष्ण-रुक्मणि विवाह का मंचन किया गया। कथावाचक सोमदत्त शर्मा ने भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण-रुक्मणि के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है।
विज्ञापन
इसके अलावा कथावाचक ने भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस का वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, कल्यवान का वध, उद्धव गोपी संवाद, ऊद्धव द्वारा गोपियों को अपना गुरु बनाना, द्वारका की स्थापना की कथा सुनाई। भगवान श्रीकृष्ण रुक्मणि के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। अमन सिंह, लोकेश मौर्य, राजेश मौर्य, अरबन सागर, विनोद गुप्ता, संजय, हरि भगत आदि मौजूद रहे।
पटवा कॉलोनी के बह्मदेव मंदिर पर हुआ भंडारा
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक की पटवा कॉलोनी स्थित बह्मदेव मंदिर पर बृहस्पतिवार रात भक्तों ने ज्येष्ठ माह के उपलक्ष्य में भंडारा आयोजित कराया। मंदिर पर पहले भक्तों ने हवन-यज्ञ कराया। उसके बाद के सभी ने पूजा अर्चना की। उसके बाद कन्याओं को सहभोज कराकर भंडारा शुरू किया गया, जो रात के 10 बजे तक चलता रहा।
भंडारा सफल बनाने में दिलीप देवल, रानू देवल, शिवम शर्मा, हीरालाल देवल, राजेंद्र पटवा, गोविंद देवल, विपिन गुप्ता, शिवम वार्ष्णेय आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद