फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

राक्षसों का संहार करने के लिए हुआ कृष्ण का जन्म : सोमदत्त

Thu, 02 Jun 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
cultural
बड़नौमी गांव में भागवत कथा सुनाते सोमदत्त शर्मा। संवाद - फोटो : BADAUN
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बड़नौमी स्थित ग्राम देवता मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कान्हा की नटखट लीलाओं का वर्णन किया गया। कथा के दौरान बच्चों की मनमोहक झांकियों ने सभी का मनमोह लिया। बहजोई से पधारे कथावाचक सोमदत्त शर्मा ने बताया कि भगवान कृष्ण का जन्म राक्षसों का संहार करने के लिए हुआ था। श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण की सामूहिक जय-जयकार के बीच पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ उनका जन्मदिवस मनाया। कार्यक्रम स्थल को विभिन्न रंगों के गुब्बारों से सजाया गया और बधाई गीतों के बीच भक्तिमय वातावरण बना रहा। कथाव्यास ने कहा कि संकल्प लेकर जो कार्य किया जाता है, उसमें निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कथा श्रवण करने वाले श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि वे श्रवण की गई कथा से संबंधित बिंदुओं को कथा स्थल पर ही न छोड़कर अपने जीवन में उनको स्थान दिलाएं। इस मौके पर ठाकुर नोनी सिंह, ठाकुर लक्ष्मन सिंह, शिवम शर्मा, मनोज सिंह, अमित कुमार, लोकेश मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ गुधनी में शुरू हुआ यज्ञ महोत्सव
बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर के गांव गुधनी में आर्य समाज के तत्वावधान में बुधवार से यज्ञ महोत्सव कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ। आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में आयोजित यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने 501 पौधे महिलाओं-बेटियों को देकर किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व आर्य संस्कारशाला गुरुकुल की बेटियों तथा पंडित उदयराज आर्य, स्वामी वेदानंद सरस्वती, स्वामी रामानंद के संयुक्त वेद पाठ द्वारा पौधों को अभिमंत्रित कर ईश्वर स्तुति की गई। इससे पहले पूर्व एमएलसी को प्रतीक चिह्न देकर आर्य समाज की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संस्कृति, संस्कारों को और राष्ट्र को समर्पित यह पांच दिवसीय अनुष्ठान बहुत कल्याणकारी होगा। आर्य वीर दल डोली बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा गुधनी-खौंसारा में निकाली गई, जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर पन्नालाल कश्यप, हरिराम कश्यप, विजय सिंह सोलंकी, प्रमोद श्रीवास्तव, महिपाल सिंह, सत्यम आर्य, प्रश्रय आर्य आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed