फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

महिलाओं को जहां मिले सम्मान, वहीं रहते हैं भगवान : डॉ. रुचि

Wed, 09 Mar 2022 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
cultural
बांके बिहारी पीजी कॉलेज में कार्यक्रम में मौजूद शिक्षिकाएं। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। बांके बिहारी पीजी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चीफ प्रॉक्टर डॉ. रुचि गुप्ता ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, उसी घर में भगवान निवास करते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम शुरू होने पर प्राचार्य डॉ. नीरज रस्तोगी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने महिला दिवस के बारे में बताया। कहा कि महिलाओं को हर स्तर पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करना चाहिए। सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में भी महिलाओं का खास योगदान रहता है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता चीफ प्रॉक्टर डॉ. रुचि गुप्ता ने घर-परिवार में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की। कहा कि भगवान ने भी स्त्री की महत्ता को समझा है। इसीलिए कृष्ण के नाम से पहले राधा और राम से पहले सीता का नाम लिया जाता है। लक्ष्मी नारायण भी इसी का उदाहरण हैं। सरकारी योजनाओं में भी महिलाओं के उत्थान को वरीयता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पल्लवी, मेघा यादव, अंबिका, गुनगुन माहेश्वरी, नेहा खान, रोशनी कश्यप, आकांक्षा शाक्य ने सांस्कृतिक पेशकश से मनमोह लिया। इस मौके पर महाविद्यालय के सूचना अधिकारी नवीन कुमार, डॉ. कुसुम यादव, डॉ. शालभा यादव, डॉ. शाहीन बी रिजवी, शिवी यादव, पंकज नागेंद्र, सरनाम सिंह, दीप्ती सक्सेना, डॉ. अवनीश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

-
एपीएम कॉलेज में भी मनाया गया महिला दिवस
एपीएम कॉलेज में प्रबंध समिति के अध्यक्ष विष्णुभगवान अग्रवाल, सचिव रामप्रकाश शर्मा और डॉयरेक्टर डॉ. एमएसए अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। छात्राओं को समाज में अहम भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया। समाज में महिलाओं के योगदान पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. प्रशांत वशिष्ठ, सुशील कुमार, राजेश सक्सेना, डॉ. हरिओम गुप्ता डॉ. उमेश शर्मा, डॉ. शिल्पी पांडेय, प्रो. आर्दशकांता, डॉ. शुचिगुप्ता, डॉ. त्रिवेद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed