बिसौली। बिल्सी रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री माता व महाकाल शिव मंदिर स्थापना के लिए भूमि पूजन हुआ। इस अवसर पर पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ व तुलसी पूजन का भी आयोजन किया गया।
नगर निवासी शिक्षिका अर्चना वार्ष्णेय व उनके पुत्र चिराग वार्ष्णेय ने गायत्री शक्तिपीठ परिसर में गायत्री माता व महाकाल शिव मंदिर निर्माण कराने का संकल्प लिया था। इसी को लेकर मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन कराया। मंदिर निर्माण के लिए राजस्थान से पत्थर मंगाए गए हैं। इस अवसर पर पंडित ओमप्रकाश शर्मा ने परिसर में आयोजित पंच कुंडीय महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां डलवाईं। इसके अलावा परिसर में तुलसी पूजन भी हुआ। धार्मिक अनुष्ठान में नगर व क्षेत्र के नरेंद्र पाल शर्मा, सचिन कुमार, सुखवीर शर्मा, अर्चना वार्ष्णेय, चिराग वार्ष्णेय समेत सैकड़ों साधकों ने भाग लिया। संवाद