{"_id":"61f3f6e246c39f313f0c27df","slug":"cultural-badaun-news-bly473740780","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पोषण पर पोस्टर प्रतियोगिता में संजना प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पोषण पर पोस्टर प्रतियोगिता में संजना प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में स्थापित महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में महिला पोषण, स्वास्थ्य के लिए आवश्यक पोषक तत्व की अनिवार्यता विषय पर ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम स्थान पर बीए द्वितीय वर्ष की संजना चौहान रहीं।
महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. बबिता यादव के निर्देशन में पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। डॉ. बबिता यादव ने कहा कि किशोरी व गर्भवती महिला के लिए पोषक तत्व युक्त भोजन आवश्यक होता है, लेकिन सामाजिक कुरीतियां महिलाओं के स्वास्थ व पोषण में बाधक बनती हैं। उन्हें दूर करने के लिए छात्र-छात्राएं जनजागरूकता अभियान चलाएं। शुक्रवार को ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य था कि इससे प्रेरित होकर विद्यार्थी आसपास की महिलाओं को जागरूक करें। इसमें पहले स्थान पर बीए द्वितीय वर्ष की संजना चौहान रहीं। जबकि दूसरे स्थान पर बीएससी प्रथम वर्ष के सत्यम दीक्षित और तीसरे स्थान संयुक्त रूप से एमए द्वितीय वर्ष की बबीता देवी व बीए द्वितीय वर्ष की अलंकृता गुप्ता रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में डॉ. सतीश यादव, डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, डॉ. ज्योति विश्नोई रहे। संवाद