{"_id":"5d9a3d3a8ebc3e93de125764","slug":"cultural-badaun-news-bly379100392","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबरात में शामिल झांकियों ने मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबरात में शामिल झांकियों ने मन मोहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान। नगर में चल रहे रामलीला महोत्सव के दौरान बैंडबाजों, काली अखाड़ों और दर्जनों यंत्रचालित व हस्तनिर्मित झांकियों के साथ रामबरात निकाली गई। शोभायात्रा देखने को हजारों की संख्या में श्रद्धालु यात्रा मार्ग पर डटे रहे।
रामलीला कमेटी अध्यक्ष तनुज माहेश्वरी, महामंत्री विक्रम सक्सेना ने भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। रामलीला ग्राउन्ड से शुरू हुई शोभायात्रा नवादा, कोतवाली, मुख्य बाजार चैराहा, पठानटोला, बजरिया, तहसील गेट होती हुई वापस रामलीला मैदान में पहुंचकर विसर्जित हुई। यात्रा मार्ग पर बरात देखने के लिए शाम से ही नगर और ग्रामीण क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु एकत्र रहे। शोभायात्रा में सबसे पहले श्री गणेश, शिव परिवार, श्री राम दरबार, बजरंग वली, मां काली, मां दुर्गा की दर्जनों मनोहारी झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा में सुदीप सक्सेना, पंकज सोमानी, अंकुर माहेश्वरी, दीपक माहेश्वरी, बोबी कोहली, नितिन सक्सेना, राजकुमार मिश्रा आदि का विशेष सहयोग रहा।