फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crushing from 20 november

शेखूपुर चीनी मिल में बायलर पूजन, पेराई 20 नवंबर से

Wed, 09 Nov 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 09 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
जिले में सहकारी क्षेत्र की इकलौती शेखूपुर चीनी मिल में गन्ना पेराई 20 नवंबर से शुरू हो जाएगी। इससे पहले 19 नवंबर को विधि-विधान के साथ मिल के पेराई सत्र का उद्घाटन होगा। मंगलवार को मिल में बायलर पूजन किया गया। मिल में मशीनरी के अनुरक्षण का काम पहले ही पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

जिले में शेखूपुर चीनी मिल सहकारी क्षेत्र की इकलौती मिल है। 1971 में स्थापित यह मिल लगातार घाटे में चल रही है। जीएम कमल रस्तोगी ने मिल स्टाफ के साथ मंगलवार को विधि विधान के साथ मिल का बायलर पूजन किया। उन्होंने बताया कि मिल में 20 नवंबर से गन्ना पेराई शुरू हो जाएगी। इससे पहले 19 नवंबर को पेराई सत्र का उद्घाटन किया जाएगा। इस बार 15 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। मिल के जीएम कमल रस्तोगी ने बताया कि पिछले पेराई सत्र के मुकाबले इस सत्र में गन्ना पेराई रिकवरी में भी इजाफा होने की उम्मीद है। पिछले साल रिकवरी करीब 7.85 प्रतिशत थी। इस बार गन्ना पेराई रिकवरी करीब 8.50 प्रतिशत रहेगी। शेखूपुर चीनी मिल गन्ना किसानों के बकाया भुगतान पहले ही कर चुकी है। पेराई से पहले किसानों को गन्ना पर्चियों का वितरण भी शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन


15 से चालू होगी बिसौली की यदु शुगर मिल
बदायूं। बिसौली स्थित यदु शुगर मिल में पेराई 15 नवंबर से चालू हो जाएगी। मिल के अनुरक्षण का काम पूरा कर लिया गया है। गन्ना सहकारी समिति के सचिव राम किशन ने बताया कि मिल प्रबंधन से बात हो चुकी है। गन्ना क्षेत्रफल का पहले ही आवंटन किया जा चुका है। किसानों को पर्चियों का वितरण भी चालू हो गया है। मिल पर किसानों का बकाया का भुगतान कराने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed