फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crowd rate in bank is slow

स्याही और दो हजार के नियम शुरू होते ही छंटने लगी भीड़

Fri, 18 Nov 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Fri, 18 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
crowd rate in bank is slow
स्याही और दो हजार के नियम शुरू होते ही छंटने लगी भीड़ 
हजार और पांच सौ रुपये के नोट बदलने के लिए बैंक शाखाओं के बाहर होने वाली भीड़ अब छंटना शुरू हो गई है। इसका कारण बैंक शाखाओं में रुपये एक्सचेंज करने और निकालने वालों के हाथ पर स्याही लगने और दो हजार रुपये ही निकालने का नियम बताया जा रहा है। इससे जरूरतमंद लोगों को खासी राहत मिली है।  
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ नवंबर को हजार और पांच सौ रुपये के नोट बंद करने के घोषणा के बाद 10 नवंबर को खुली बैंक शाखाओं में रोजाना भारी भीड़ उमड़ रही थी। तब से लेकर 17 नवंबर तक बैंक शाखाओं में तमाम लोगों की भारी भीड़ रुपये एक्सचेंज करने और लेनदेन करने वालों की थी। इसमें सर्वाधिक भीड़ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में उमड़ रही थी। इसे लेकर परेशान लोग प्रतिक्रिया भी व्यक्त कर रहे थे। इसी बीच केंद्र सरकार ने एक बार में रकम निकालने की सीमा घटाकर दो हजार कर दी और स्याही लगाना अनिवार्य कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में नोट एक्सचेंज करने और निकासी करने वालों के हाथों पर स्याही लगना शुरू हो गई। इससे दोपहर दो बजे तक स्टेट बैंक में लगने वाली लाइन बिल्कुल समाप्त हो गई। बैंक परिसर में चंद लोग ही बचे। पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में भी रोजाना से कम भीड़ रही। यूको बैंक और केनरा बैंक ने जमा करने के साथ रुपये एक्सचेंज किए, जिससे लोगों को खासी राहत मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक ऑफ इंडिया, सिंडीकेट बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी सहित अन्य बैंक शाखाओं ने अपने ग्राहकों के नोट प्राथमिकता के आधार पर निकाले। नोट बदलने वालों के हाथों में स्याही लगने से फिलहाल लोगों को राहत नजर आ रही है। 


बंद नोट से जमा करें टेलीफोन बिल 
बदायूं। बिजली बिल के साथ ही अब टेलीफोन का बिल भी बंद हो चुके हजार और पांच सौ रुपये के पुराने नोट से जमा किया जा सकेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए टीडीएम बीपी सिंह यादव ने बताया कि दूरसंचार विभाग के बिलिंग काउंटर पर बकाएदार अपना बिल जमा कर सकते हैं। काउंटर पर पुराने हजार और पांच सौ रुपये के नोट स्वीकार किए जाएंगे। इस आदेश से टेलीफोन के बकाया चल रहे बिल जमा होने में तेजी आ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed