फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Criminal carrying a reward of 25,000 rupees arrested in police encounter, shot in the leg

Budaun News: 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mon, 29 Dec 2025 10:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 29 Dec 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Criminal carrying a reward of 25,000 rupees arrested in police encounter, shot in the leg
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी वाछित गोली लगने से घायल। स्रोत-पुलिस
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना पुलिस टीम ने रविवार रात 12 बजे 25 हजार के इनामी बदमाश नासिर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। तलाशी लेने पर एक तमंचा, दो खोखा सोने के आभूषण बरामद किए हैं।
विज्ञापन


सीओ बिसौली सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आसफपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास कुछ बदमाश किसी घटना को अंजाम देने कि फिराक में हैं। सूचना पर थाना पुलिस ने घेराबंदी की, तभी आरोपी देखकर भागने लगा। पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। अपने बचाव में पुलिस ने भी फायर किए, इसकी एक गोली बदमाश के पैर में लग गई। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पता अमरोहा जिले के थाना नौगवां सादात के गांव नालू खुर्द निवासी नासिर पुत्र ताहिर बताया।
विज्ञापन

----------------

ये माल हुआ बरामद
पुलिस को उसके पास से सोने का हार, कान के झुमके, अंगूठी, ब्रेसलेट,तमंचा व कारतूस मिले हैं। उसके खिलाफ 12 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
-----------------

यह था घटनाक्रम
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने 20 अक्तूबर की रात को गांव ओरछी में बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने टीना किन्नर के घर में घुसकर उसे और उसके साथियों को बंधक बना लिया। इसके बाद नकदी और सोना लूट लिया। पीड़ित किन्नर के मुताबिक सात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। दावा किया कि बदमाश उसके घर से 35 लाख रुपये और सात सौ ग्राम सोना लूट ले गए। इस घटना का खुलासा किया गया। इसमें पुलिस ने छह बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर माल व नकदी बरामद कर जेल भेजा था। एक आरोपी भागा हुआ था, इसपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। रविवार रात को उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed