फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   youth killed by speedy truck in budaun

मीरा सराय में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Thu, 27 Jul 2017 06:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Thu, 27 Jul 2017 06:13 PM IST
विज्ञापन
youth killed by speedy truck in budaun
नर्सिंग होम में भर्ती पत्नी के लिए चाय लेकर बाइक से जा रहे युवक को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। थाना सिविल लाइंस के नेकपुर गली नंबर तीन में रहने वाला 26 वर्षीय प्रमोद नेकपुर स्थित मेंथा फैक्ट्री में नौकरी करता था। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे उसके बड़े भाई विनोद ने बताया कि शनिवार को मीरा सराय स्थित नर्सिंग होम में प्रमोद की पत्नी सीमा की डिलीवरी हुई थी, उसने बेटी को जन्म दिया। प्रमोद बाइक से  पत्नी सीमा के लिए घर से चाय लेकर नर्सिंग होम जा रहा था। रास्ते में चामुंडा चौराहा पर पहुंचते ही बुधवार देर रात बेकाबू ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखचे उड़ गए दुर्घटना में प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed