{"_id":"598b04a14f1c1b447d8b4709","slug":"wrong-injection-takes-life-of-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत इंजेक्शन लगने से किशोरी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गलत इंजेक्शन लगने से किशोरी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
Updated Wed, 09 Aug 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक किशोरी की झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर इलाज के दौरान हालत बिगड़ गई। घरवाले किशोरी को लेकर अस्पताल गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार वालों का आरोप है कि किशोरी की मौत झोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगाने से हुई। बच्ची को मरा देख परिवार वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने पिता की ओर से झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव जजपुरा का है। जजपुरा निवासी धारासिंह की 10 वर्षीय बेटी निशा को मंगलवार दोपहर में बुखार आया। बुखार तेज होने पर धारासिंह की पत्नी सुनीता बेटी को लेकर गांव में प्राइवेट डॉक्टर के पास पहुंची। आरोप है कि डॉक्टर ने निशा को दो गोलियां खिला दीं। कुछ देर बाद उसे इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगने के बाद ही निशा बेहोश हो गई। उसका शरीर भी नीला पड़ गया। भनक लगते ही धारा सिंह भी क्लीनिक पर पहुंच गया। वह निशा को अस्पताल ले गया, लेकिन रास्ते में किशोरी ने दम तोड़ दिया। उधर, किशोरी की मौत की भनक लगने पर आरोपी क्लीनिक बंद करके भाग गया। सूचना के बाद देर रात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दरोगा राकेश कुमार ने मृतका के घरवालों से बात कर डॉक्टर के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर नगर निवासी आरोपी डॉ. महेश उर्फ प्रशांत के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। दरोगा का कहना है कि नामजद के पास मेडिकल की डिग्री नहीं है। आरोपी की तलाश में बुधवार सुबह बालाजीपुरम इलाके में दबिश भी दी गई लेकिन वह नहीं मिला। इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बाद में शव मृतका के घरवालों के हवाले कर दिया गया।