{"_id":"578538e04f1c1b191d13df78","slug":"wounded-in-the-attack-after-father-son-also-killed-police-cordon","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले में घायल पिता के बाद पुत्र की भी मौत, थाना घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमले में घायल पिता के बाद पुत्र की भी मौत, थाना घेरा
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
थाना घेरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लोगों का गुस्सा फूटा
हाइवे पर घेरकर की गई थी पिता-पुत्र पर फायरिंग
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुआडांडा निवासी सुल्तान पुत्र चेतरात और उसके बेटे बबलू को हमलावरों ने नौ जुलाई को हाइवे पर उस वक्त घेर लिया था जब वह बिसौली से गांव लौट रहे थे। दो बाइक पर सवार गांव के ही पांच हमलावरों ने पिता-पुत्र पर गोलियों की बौछार कर दी थी। इसमें सुल्तान की मौके पर मौत हो गई बबलू गंभीर घायल हो गया। सोमवार रात बरेली के एक अस्पताल में सुल्तान ने भी दम तोड़ दिया। मंगलवार को सुल्तान का शव जब बिसौली पहुंचा तो उसके परिवार और गांव के लोगों ने थाना घेर लिया।
सुल्तान की हत्या में आरोपी गांव के ही पुत्तन, रामतीरथ, भाय सिंह, पुष्पेंद्र और श्याम मोहन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इनमें पुत्तन, रामतीरथ और भाय सिंह के खिलाफ पहले से हत्या और जानलेवा हमले के कई केस दर्ज हैं। पुलिस अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बबलू की मौत के बाद उसके परिवार और गांव के लोगों का गुस्सा फूटा तो पुलिस भी सकते में आ गई। मंगलवार को सैकड़ों लोगों ने बिसौली थाने का घेराव कर जाम लगा दिया।
थाने के घेराव की खबर पर एसपी देहात संजय राय कई थानों की फोर्स और पीएसी के साथ पहुंचे। कुआडांडा में भी फोर्स तैनात कर दिया गया। एसपी देहात के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। एसपी देहात ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
-------
बिसौली पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
बदायूं। सुल्तान के बाद बबलू की मौत होने के बाद गुस्साए उसके परिवार वालों ने बिसौली पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि पुलिस अपराधियों का संरक्षण कर रही है। एसओ कश्मीर सिंह आरोपियों को गिरफ्तार करना नहीं चाहते। इस पर एसपी देहात संजय राय ने पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।