फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman gangrape victim

वजीरगंज में किशोरी और महिला से दुष्कर्म     

Mon, 17 Jul 2017 11:14 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Mon, 17 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Woman gangrape victim
Woman gangrape victim - फोटो : Woman gangrape victim
 वजीरगंज थाना क्षेत्र के दो गांवों में महिला और किशोरी से रेप के मामले सामने आए हैं। एक गांव में कूड़ा डालने गई किशोरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। दूसरे मामले में घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने महिला और किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हो सके हैं।             
विज्ञापन

वजीरगंज थाने के एक गांव के व्यक्ति का कहना है कि उसकी 14 साल की बेटी शुक्रवार सुबह घर से घूरे पर कूड़ा डालने के लिए निकली थी। आरोप है कि गांव के ही विनोद पुत्र जानकी ने उसे रास्ते में घेर लिया। उसे खींच कर अपने घर ले गया। वहां दुष्कर्म किया। बेटी ने घर पर आकर इस बारे में बताया। इसके बाद पिता उसे लेकर थाने पहुंचा। जांच के बाद पुलिस ने मामले में विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। दूसरा मामला वजीरगंज थाने की बगरैन चौकी क्षेत्र का है। क्षेत्र के एक व्यक्ति का कहना है कि वह घर से गया हुआ था। उसकी 38 वर्षीय पत्नी घर पर अकेली थी। सुमित पुत्र वीरपाल तमंचा लेकर उसके घर में घुस गया। यहां तमंचे के बल पर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी फिलहाल पुलिस पकड़ से बाहर है।   एसपी देहात एसपी सिंह का कहना है कि दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी और महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed