फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Were killed in the line of middle-aged bank, put jam

बैंक की लाइन में लगे अधेड़ की मौत, जाम लगाया

Thu, 02 Feb 2017 11:28 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 02 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Were killed in the line of middle-aged bank, put jam
बैंक की लाइन में लगे अधेड़ की मौत, जाम लगाया - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के खिलाफ प्रदर्शन, नारेबाजी की
एक घंटे के बाद पुलिस खुलवा सकी जाम

 कस्बे में सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के बाहर लाइन में लगे अधेड़ की अचानक हालत बिगड़ गई। उसे खून की उल्टियां होने लगीं। कुछ ही देर के बाद अधेड़ ने दम तोड़ दिया। 
उघैती थाने के श्रीकृष्ण (50) पुत्र भोलाराम गुरुवार को उघैती स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक से रुपये निकालने गया था। बैंक में लंबी लाइन लगी थी। श्रीकृष्ण भी लाइन में लग गया। करीब एक घंटे तक वह लाइन में लगा रहा। इसी दौरान श्रीकृष्ण की हालत बिगड़ने लगी। उसे खून की उल्टी हो गई। इसके बाद वह गश खाकर जमीन पर गिर गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। लाइन में लगे अधेड़ की मौत से लोगों में गुस्सा दौड़ गया। दर्जनों लोगों ने शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। खबर मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटा तक हाईवे जाम रहा। इस दौरान पुलिस बाद में पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। 
विज्ञापन

श्रीकृष्ण के नाम 14 बीघा जमीन है। उसके चार बेटों में सबसे बड़े विजयपाल की उम्र करीब 14 साल है। अचानक उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। श्रीकृष्ण की मौत बीमारी से हुई है या इसकी कोई और वजह है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
देहात के बैंकों में अब भी नगदी का संकट
उघैती (ब्यूरो)। देहात के बैंकों में अब भी नकदी के लिए ग्राहकों को लाइन लगानी पड़ रही है। खासकर सर्व यूपी ग्रामीण बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में अब भी नकदी का संकट दूर नहीं हो रहा है। ग्रामीणों को नकदी के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। हालांकि, शहरी इलाकों में स्थिति सामान्य हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed