फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Uncle did wrong with two-year-old niece

चाचा ने दो साल की भतीजी से किया दुष्कर्म

Mon, 23 Oct 2017 12:00 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Mon, 23 Oct 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Uncle did wrong with two-year-old niece
highway gang rape

विज्ञापन
बदायूं/ बिनावर। दरिंदगी की हदें पार करते हुए एक युवक ने दो साल की भतीजी को अपनी हवस का शिकार बनाया। घायल बच्ची को जिला महिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां कोई महिला डॉक्टर नहीं थी। हालत गंभीर होने पर बच्ची को बरेली रिफर कर दिया गया। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
 घटना रविवार रात करीब आठ बजे बिनावर कस्बे में हुई। पीड़ित बच्ची का पिता और आरोपी सगे चचेरे-तहेरे भाई हैं। दोनों के घर आसपास हैं। परिवार का होने के नाते आरोपी बच्ची को खिलाता रहता था। रविवार की रात वह बच्ची को खिलाने के बहाने पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त के घर ले गया। दोस्त का घर बड़ा होने के नाते एक हिस्से में उसकी मां और नानी रहती हैं। दूसरा हिस्सा खाली पड़ा रहता है। दरिंदे ने बच्ची को घर के एकांत वाले हिस्से में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर घर में मौजूद और आसपास के लोगों संदेह हुआ। लोगों को चकमा देने के इरादे से युवक बच्ची को गोद में उठाकर घर की ओर जाने लगा। मगर बच्ची के शरीर से खून बहता देखकर लोगों ने आरोपी युवक को दबोच लिया और पीटने लगे। चूंकि घटना थाने के पास हुई, जिससे सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेने के साथ ही बच्ची को एंबुलेंस में जिला अस्पताल भिजवा दिया।  
विज्ञापन

इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों में खलबली मच गई और कुछ ही देर में एसपी सिटी कमल किशोर और सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव जिला महिला अस्पताल जा पहुंचे। उन्होंने देखा तो जिला महिला अस्पताल में कोई महिला डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं थी। प्रभारी सीएमएस डॉक्टर हाकिम सिंह ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बच्ची को बरेली रिफर कर दिया। एसपी सिटी के निर्देश पर बिनावर थाने के एसओ संजय राय बच्ची और उसके परिजनों के साथ बरेली रवाना हो गए। उधर, देर रात बिनावर थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed