फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   truck accidented bike, one died

ट्रैक्टर ने बाइक रौंदी, एक की मौत, दो लोग घायल

Mon, 21 Nov 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Mon, 21 Nov 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
truck accidented bike, one died
ट्रैक्टर ने बाइक रौंदी, एक की मौत, दो लोग घायल 
बिल्सी रोड पर गांव मिश्रीपुर मकुइया के पास ट्रैक्टर ने बाइक रौंद दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। 
विज्ञापन

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव ललेई निवासी अखिलेश (25) पुत्र रुकुम सिंह गांव के ही चंद्रपाल (24) और छत्रपाल (30) के साथ मुजरिया थाने के गांव नैथुआ स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। रास्ते में मिश्रीपुर मकुइया गांव में पुलिया के पास इनकी बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर घायल हो गए। ट्रैक्टर भी खाई में पलट गया। गंभीर घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही अखिलेश ने दम तोड़ दिया। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से छह साल के बच्चे की मौत
फैजगंज बेहटा। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से छह साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसा मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सिसरका लिंक रोड के पास हुआ। हादसे के बाद बाइक चालक मय बाइक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र का गांव सिसरका हाईवे से कुछ ही दूरी पर है। गांव के चमन का छह साल का बेटा अजीत उर्फ सोनू रविवार रात करीब आठ बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उसे तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। सोनू गंभीर घायल हो गया। बाइक चालक भाग निकला। परिवार वाले सोनू को लेकर अस्पताल आ रहा थे। इससे पहले ही सोनू ने दम तोड़ दिया। अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

अनियंत्रित टेंपा खाई में पलटा, चालक की मौत
जरीफनगर। अनियंत्रित टेंपो पलटने से चालक की मौत हो गई। घटना अजीजपुर गांव के पास मोड़ पर हुई। जरीफनगर थाने के गांव खनुआ नगला निवासी दयाराम (45) पुत्र मुंशी टेंपो चलाता था। रविवार रात वह टेंपो से गांव लौट रहा था। रास्ते में अजीजपुर गांव के मोड़ के पास टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में दयाराम गंभीर घायल हो गया। उसे दहगवां सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर यहां से जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया। दयाराम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 


टेंपो की टक्कर से बच्ची घायल
गुलड़िया। कस्बे में स्टैंड के पास टेंपो की टक्कर से बच्ची घायल हो गई। सिविल लाइंस थाने के आमगांव निवासी भूरे अपनी छह साल की बेटी दर्शिका के साथ गुलड़िया आए थे। स्टैंड के पास टेंपो ने दर्शिका को टक्कर मार दी। गंभीर घायल दर्शिका को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed