{"_id":"59b43c604f1c1bf57f8b578e","slug":"thieves-were-taken-away-from-the-house-of-retired-dorda","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड दरोगा के घर से माल उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड दरोगा के घर से माल उड़ा ले गए चोर
सहसवान।
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी के पास हुई घटना से दहशत
पुलिस चौकी के पास एक रिटायर्ड दरोगा के घर में घुसे चोर 1.40 लाख रुपये की नकदी समेत करीब पांच लाख रुपये का माल उड़ा ले गए। इस घटना को अंजाम देने से पहले घर में सो रहे दरोगा के बेटे को चोरों ने नशा सुंघा दिया । पुलिस चौकी के पास हुई इस घटना से लोग दहशत में हैं।
यह घटना शुक्रवार रात 9.30 बजे की है। रिटायर्ड दरोगा मुश्ताक अली घर के बाहर सो रहे थे। उनका पुत्र मुशाहिद घर के अंदर सोया था। परिवार के अन्य लोग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखने गए थे। रात में किसी समय घर में घुसे चोर अलमारी और संदूक के ताले तोड़कर करीब 1 लाख 40 हजार रुपये नकद, सोने का हार, एक जोड़ी सोने की चूड़ियां, दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड़ी कुंडल और अन्य घरेलू सामान सहित पांच लाख का माल ले गए। घटना की जानकारी तब हुई जब घर के लोग आधी रात के करीब मेला देखकर लौटे। घरवालों का कहना है कि चोरों ने मुशाहिद को नशा सुंघा दिया था, जिससे घटना के बाद वह बिस्तर पर बेहोश पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस पहुंच गई। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।