{"_id":"85c3b20ee6de8966b50923f71c2cd616","slug":"the-slaughter-of-bovine-animals-raging-people-had-jammed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय पशु के वध पर भड़के लोग, जाम लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवंशीय पशु के वध पर भड़के लोग, जाम लगाया
कादरचौक
Updated Sat, 29 Aug 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव सादुल्लागंज से मांस तस्कर गुरुवार रात एक गोवंशीय पशु को पकड़ कर ले गए। बाद में उसे काट दिया। रात में ही गांव के लोगों ने थाना पुलिस को खबर दी। पुलिस ने गौर नहीं किया। शुक्रवार को गांव के तमाम लोग बदायूं पहुंच कर एसएसपी सौमित्र यादव से मिले। एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया।
एसएसपी से मिलने के बाद ग्रामीण थाने पहुंचे। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस के इस रवैया से खफा ग्रामीणों ने थाने के सामने बदायूं-गंडुंडवारा रोड पर जाम लगा दिया। तमाम ग्रामीण पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोड पर लेट गए। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस पशु और मांस तस्करों का संरक्षण कर रही है। एसओ रुकुम सिंह ने समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। करीब दो घंटे तक रोड जाम रहा। प्रतिबंधित पशु के वध से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। दो घंटे के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के आश्वासन पर ग्रामीण माने।
गांव में लगाई गई पीएसी
कादरचौक। इलाके में तनाव को देखने हुए सादुल्लागंज में पीएसी लगा दी गई है। पूरा इलाका मिश्रित आबादी का है। गोवंशीय पशुओं के वध से एक पक्ष के लोगों में गुस्सा है। तनाव को देखते हुए इलाके में एहतियात बरती जा रही है।
विज्ञापन
भारी पड़ सकती थी पुलिस की लापरवाही
कादरचौक। प्रतिबंधित पशुओं के वध के मामलों को पुलिस संजीदगी से नहीं ले रही। ताजा मामले में भी पुलिस ने लापरवाही बरती। रिपोर्ट दर्ज करने में आना-कानी की वजह से ही ग्रामीणों का गुस्सा फूटा। यही वजह है कि अब थाना पुलिस पर पशु तस्करों का संरक्षण का आरोप लग रहा है।