फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The police recorded three houses were stolen loot

पुलिस ने चोरी में दर्ज की तीन घरों में हुई लूट

Sat, 30 Jul 2016 11:52 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगंज मोहल्ले में दूसरे दिन भी दहशत का माहौल
बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर समेटा लाखों का माल 

 बहादुरगंज मोहल्ले के पांच घरों में से तीन में हुई लूट और दो में चोरी की घटना को लेकर इलाके के लोगों पर दूसरे दिन भी दहशत साया रहा। सभी घरों में एक ही रात में घटना हुई थी, पुलिस को लूट की वजाय उसे चोरी में मिनीमाइज करने में भी दिक्कत नहीं हुई। शमशुल की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है।

बृहस्पतिवार रात बहादुरगंज मोहल्ले के पांच घरों को बदमाशों ने निशाना बना लिया था। बदमाशों ने इशरत, अशरफ और वसीम के परिवार के सदस्यों को गन प्वाइंट पर लेकर जिस अंदाज में घटना को आंजाम दिया था, उससे साफ है कि बदमाशों ने लूट की थी। अशरफ की मानें तो उसने पुलिस को घटना के बारे में तड़के ही अवगत करा दिया था। इसके विपरीत पुलिस ने शुक्रवार दोपहर में शमशुल की तहरीर के आधार पर शमशुल समेत इसरार, अशरफ, वसीम और इशरत के घरों में भी घटना का उल्लेख कर उसे अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हालांकि कुछेक संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी लेकिन घटना के बारे में उनसे पुलिस को कोई क्लू नहीं मिल पाया। बाइपास से सटे इलाके में घटना को लेकर इलाके के लोगों में दूसरे दिन भी दहशत का माहौल बना हुआ है। सूत्रों की मानें तो इलाके में पिछले कई दिनों से बाहरी लोगों की आवाजाही बनी हुई थी लेकिन यह तो साफ है कि घटना में शामिल बदमाशों में से कोई एक जरुर यह जानता था कि अशरफ और वसीम के घर में घुसने के लिए कैसे घुसा जाएगा। इधर, कोतवाल गोपीचंद्र यादव का कहना है कि घटना चोरी की है। तहरीर में भी लूट का जिक्र तक नहीं आया। प्रताप
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed