फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   thagi

मुनाफे दिलाने के बहाने एक करोड़ की ठगी

Fri, 05 Dec 2014 01:00 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Fri, 05 Dec 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
thagi
मुनाफा दिलाने के नाम पर दर्जनों लोगों से निवेश कराने के बाद बसपा के एक पूर्व विधायक के करीबी ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। मामला कई दिन से तूल पकड़े हुए था। गुरुवार को ठगी के शिकार कई लोग एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने करीबी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। खबर लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है लेकिन कोतवाली में दिनभर गहमागहमी रही।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला ऊपारपारा में रहने वाले एक व्यक्ति का नगर पालिका परिषद के पास टिंबर का कारोबार है। यह व्यक्ति बसपा के एक पूर्व विधायक का करीबी है। करीब दो साल पहले इस व्यक्ति ने कई लोगों को लालच दिया कि जो लोग कमेटी में रुपया लगाएंगे, उन्हें हर दो महीने के बाद लाभ मिलेगा। लोगों ने निवेश कर दिया लेकिन उनको लाभ नहीं मिला। तमाम लोगों ने इस व्यक्ति से विरोध जताया।
विज्ञापन

 गुरुवार को करीब एक दर्जन लोग एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे और ठगी के बारे में पुलिस को बताया। लोगों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने इस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल एसएस बराच ने बताया कि ठगी का शिकार हुए लोग कह रहे हैं कि उन्होंने लाखों रुपये का निवेश किया था। जांच की जा रही है। ठगी करने वाला किसी भी नेता का करीबी हो, जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
पहले हुई हैं ऐसे ही ठगी
बदायूं। कमेटी के नाम पर ठगी के कई मामले इससे पहले भी सामने आ चुके हैं। करीब दो साल पहले शहर के आवास विकास इलाके में शहर के कई लोगों से इसी तरह से ठगी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed