{"_id":"585581894f1c1b2e2964967f","slug":"tension-in-bisauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मस्थल की बाउंड्री को लेकर बिसौली में तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्मस्थल की बाउंड्री को लेकर बिसौली में तनाव
ब्यूरो/बदायूं
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
धर्मस्थल की बाउंड्री को लेकर बिसौली में तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा में गवां देवत रोड स्थित एक प्राचीन धर्म स्थल की बाउंड्री निर्माण का शनिवार को कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। माहौल गरमाते देख कई थानों की पुलिस बुला ली गई। हालांकि एसएसपी महेंद्र यादव और एसपी देहात संजय राय ने भी हालात का जायजा लेने के बाद स्थिति पूरी तरह से सामान्य बताई है।
बिसौली में गवां देवत रोड पर एक प्राचीन धर्म स्थल है। इसकी बाउंड्री का निर्माण चल रहा है। शनिवार सुबह एक पक्ष के सैकड़ों लोग पहुंचे और विरोध करके बाउंड्री निर्माण का काम रुकवा दिया। इस पर दूसरे पक्ष के लोग भी लामबंद हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी भी की गई। हालात को भांपते हुए आस-पास के थानों से फोर्स को बुला लिया गया। बता दें कि शुक्रवार को कोतवाली में एसडीएम आरडी राम की मौजूदगी में दोनों पक्षों की बैठक में धर्मस्थल की बाउंड्री का मामला सुलझा लिया गया था। एसएसपी महेंद्र यादव, एसपी देहात संजय राय ने मौका मुआयना कर हालात की जानकारी ली। साथ ही थाना पुलिस को शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश भी दिया। कहा कि शरारती तत्व कोई भी हो उससे सख्ती से निपटा जाए।
सपा नेता पर 151 की कार्रवाई
बिसौली। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के विधान सभा अध्यक्ष इजहार खां के खिलाफ पुलिस ने धारा 151 की कार्रवाई की है। दरअसल, इजहार खां ने शुक्रवार शाम एक पुलिस अधिकारी को फोन करके कहा था कि नगर का माहौल खराब हो सकता है। पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। शुक्रवार शाम को ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया। शनिवार को सपा नेता के खिलाफ पुलिस ने धारा 151 के तहत कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
तहरीर लेकर पहुंचे युवक पर भी कार्रवाई
बिसौली। पाकिस्तानी झंडा लहराये जाने के मामले में देशद्रोह की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे अमित शर्मा नाम के युवक पर भी पुलिस ने शांति भांग की कार्रवाई कर दी। पाकिस्तानी झंडा लहराने के मामले में पुलिस 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने की धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर चुकी है, लेकिन कुछ संगठन देशद्रोह के तहत मुकदमा की मांग कर रहे हैं।
एक धर्म स्थल के ताले भी तोड़े
बिसौली। शरारती तत्वों ने शुक्रवार रात एक धर्म स्थल के ताले भी तो तोड़ दिए। इस बारे में लोगों को सुबह होने पर पता लगा तो गुस्सा दौड़ गया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यहां नए ताले लगवाए। इसके बाद लोग शांत हुए।
स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है। माहौल खराब करने वालों को जेल भेजा जाएगा। नगर में तनाव जैसी कोई बात नहीं है। फिर भी एहतियात बरती जा रही है।-संजय राय, एसपी देहात