{"_id":"582093694f1c1b8553b37e08","slug":"teenager-raped-near-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप पर गई किशोरी से दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नलकूप पर गई किशोरी से दुष्कर्म
ब्यूरो/बदायूं
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस थाने के एक गांव में नलकूप पर गई किशोरी को गांव के ही चोब सिंह नाम के युवक ने पकड़कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। घटना शनिवार दोपहर की है, लेकिन मामले में रिपोर्ट रविवार रात दर्ज हो सकी।
शहर से सटे सिविल लाइंस थाने के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी शनिवार दोपहर नलकूप पर गई थी। वहां कोई और नहीं था। आरोप है कि गांव के ही चोब सिंह नाम के युवक ने किशोरी को अकेला देखकर दबोच लिया। उसे नलकूप की कोठरी में ले गया। वहां उससे दुष्कर्म किया। बाद में धमकी देकर भाग गया। किशोरी ने शाम को अपने घरवालों को घटना की जानकारी दी। आरोपी और पीड़िता एक ही बिरादरी के होने की वजह से पहले तो मामले में समझौते का प्रयास किया गया। जब बात नहीं बनी तो पीड़िता का पिता उसको लेकर रविवार शाम सिविल लाइंस थाने पहुंचा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रामगोपाल शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
जोर जबरदस्ती की हुई पुष्टि
बदायूं। दुष्कर्म के इस मामले में घटनास्थल और मेडिकल रिपोर्ट काफी कुछ हकीकत बयां कर रही है। सिविल लाइंस थाने के एसआई अशोक कालियान ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। आरोपी भले एक है, लेकिन घटनास्थल को देखकर लग रहा था कि किशोरी के साथ दरिंदगी हुई है। वहीं किशोरी की प्राइमरी मेडिकल रिपोर्ट भी इस बात की तस्दीक कर रही है कि उसके साथ जोर जबरदस्ती हुई है। हालांकि, अभी स्लाइड और सप्लीमेंट्री रिपोर्ट का आना बाकी है।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेहिकल रिपोर्ट आने के बाद ही उम्र के बारे में सही पता लग सकेगा। आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
-एके पांडेय, सीओ सिटी