फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teenager arrested for burning alive with

किशोरी को जिंदा जलाने वाला गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2015 11:55 PM IST
उसहैत।
उसहैत। Updated Mon, 13 Apr 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Teenager arrested for burning alive with
 लड़कियों और महिलाओं की खरीद-फरोख्त करने वाले तीन लोगों को उसहैत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें किशोरी को जिंदा जलाने वाला एक आरोपी भी शामिल है। पूछताछ में इन लोगों ने अब तक तमाम लड़कियों और महिलाओं को बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

उसहैत थाना क्षेत्र के गांव ईश्वरी नगला में सात अप्रैल को शिव सिंह ने 15 साल की किशोरी को जिंदा जलाकर मार दिया था। किशोरी का शव वह नदी किनारे ठिकाने लगा रहा था, तभी सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मौका पाकर शिव सिंह भाग गया। पुलिस ने किशोरी की अधजली लाश बरामद की थी। शिव सिंह किशोरी को 30 हजार रुपये में कासगंज से खरीद कर लाया था। मामले में उसहैत पुलिस ने शिव सिंह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जुगलकिशोर कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव नगरिया का और राजकुमार वजीरपुर का है।
विज्ञापन


करीब सौ का कर चुके हैं सौदा
इन दोनों ने पूछताछ में बताया कि किशोरी को वह पश्चिमी बंगाल से लाए थे। दोनों ने यह बात भी स्वीकार की है कि वह अब तक सौ से ज्यादा महिलाओं और लड़कियों को बेच चुके हैं। एसओ कमलेश सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर कुछ और लोगों को भी ट्रेस किया जा रहा है। इन लोगों का मानव तस्करी गैंग से नाता होने की संभावना है। मृतक किशोरी के घरवालों को भी तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed