{"_id":"d931c844f6d3c6893809c6d2d62b90d0","slug":"suspend-headconstable-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्पेेंड सिपाही ने मचाया उपद्रव दुकान में की तोड़फोड़, अफरा-तफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सस्पेेंड सिपाही ने मचाया उपद्रव दुकान में की तोड़फोड़, अफरा-तफरी
बदायूं।
Updated Wed, 21 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के पनबड़िया बिजली घर के पास एक सस्पेंड सिपाही ने जमकर उपद्रव किया। सिपाही ने यहां कई लोगों को पीटा। सिगरेट के रुपये मंागने पर सिपाही ने यहां एक दुकान में तोड़फोड़ भी की। सिपाही के आतंक से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग दुकानें बंद करके भाग गए।
शहर कोतवाली के सस्पेंड सिपाही नौशाद को उसके गलत आचरण के चलते कई महीने पहले सस्पेंड कर दिया गया था। मंगलवार शाम नशे में धुत यह सिपाही पनबड़िया बिजली घर के पास पहुंचा। सिपाही सस्पेंड होने के बावजूद वर्दी में था। वर्दी का रौब गांठते हुए इसने यहां शराब की दुकान के पास लोगों से मारपीट शुरू कर दी। एक दुकान पर पहुंचा और दुकानदार से सिगरेट की डिब्बी खरीदी। दुकानदार ने जब रुपये मांगे तो दुकान में तोड़फोड़ करके दुकानदार को भी पीट दिया। सिपाही का आतंक देखकर कई दुकानदार दुकानें बंद करके भाग गए।
घटना मेरी जानकारी में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो गंभीर बात है। जांच कराकर आरोपी सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-संतोष कुमार सिंह, एसएसपी