फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Student's condition worsens teacher, Bareilly referee

शिक्षिका की पिटाई से छात्र की हालत बिगड़ी, बरेली रेफर

Sat, 20 May 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       कुंवरगांव।
अमर उजाला ब्यूरो       कुंवरगांव। Updated Sat, 20 May 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Student's condition worsens teacher, Bareilly referee
पिटाई - फोटो : अमर उजाला
कुंवरगांव के गांव हसनपुर के जूनियर हाईस्कूल का मामला      
विज्ञापन

 थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल में शनिवार को शिक्षिका की पिटाई से कक्षा सात के छात्र की हालत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल आए। यहां से छात्र को बरेली रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है।      

कुंवरगांव थाने के गांव इमलिया निवासी कृपाल का 13 वर्षीय बेटा अभिषेक हसनपुर स्थित जूनियर हाई स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। कृपाल राजगीरी करता है। रोज की तरह शनिवार को भी अभिषेक स्कूल गया था। किसी बात को लेकर स्कूल में शिक्षिका ने अभिषेक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे वह बेहोश हो गया। पता लगने पर परिवार के लोग स्कूल पहुंचे। शिक्षिका यहां से जा चुकी थी। गंभीर अभिषेक को अस्पताल लाए यहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। कृपाल का कहना है कि वह अभी बेटे का इलाज करा रहा है। उसकी हालत में सुधार होने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर देंगे। फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed