फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SSP said witnessed the rape report

एसएसपी ने कहा तो दर्ज हुई रेप की रिपोर्ट

Tue, 29 Nov 2016 11:22 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 29 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शनिवार को हुआ था किशोरी से दुष्कर्म, थाने पर नहीं हुई सुनवाई 
बिल्सी थाना क्षेत्र की घटना 

शनिवार को अपने घर के समीप जानवरों को भूसा डालने गई 16 साल की किशोरी को तमंचे के बल पर गांव के ही दो लोग उठा ले गए और सामूहिक बलात्कार किया। वारदात के बाद पीड़िता पिता के साथ थाने पहुंची, तो पुलिस ने उसे भगा दिया। मंगलवार को वह मुख्यालय पहुंच कर उच्चाधिकारियों से मिली। प्रभारी एसएसपी अनिल यादव ने सख्ती की तो बिल्सी थाना पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।
पिता का आरोप है कि उसकी 16 साल की बेटी घर से घेर में पशुओं को भूसा डालने जा रही थी। रास्ते में गांव के ही चंद्रपाल और चुन्ने ने दबोच लिया। दोनों तमंचे के बल पर उसे खींच कर ले गए। इसके बाद उसके हाथ-पांव रस्सी से बांध दिए और दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। किशोरी ने घर पहुंच कर इस बारे में बताया। शाम को वह उसे लेकर थाने पहुंचा। यहां पुलिस ने भगा दिया। रविवार को गांव के कुछ लोगों के साथ फिर से वह थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस दौरान आरोपी भी पीड़िता के परिवार पर दबाव बनाते रहे।
विज्ञापन

थाने से कार्रवाई न होने पर मंगलवार को पीड़िता को लेकर पिता एसएसपी ऑफिस पहुंचा। उसने यहां प्रभारी एसएसपी अनिल यादव से मुलाकात की। प्रभारी एसएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने चंद्रपाल के नाम दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। पिता ने थाना पुलिस पर कार्रवाई के नाम पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने अपने पिता के साथ आई थी। थाना पुलिस को मामले में सख्त कार्रवाई का आदेश दिया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। विवेचना में सच्चाई सामने आ जाएगी।
-अनिल यादव, प्रभारी एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed