फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SP, BSP, Congress blown Transformer: Khanna

सपा, बसपा, कांग्रेस फुंका हुआ ट्रांसफार्मर: खन्ना

Wed, 25 Oct 2017 11:39 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 25 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
SP, BSP, Congress blown Transformer: Khanna
सुरेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। प्रदेश के संसदीय कार्य और नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सपा, कांग्रेस और बसपा को फुंका हुआ ट्रांसफार्मर बताया। कहा कि फुंके ट्रांसफार्मर से कभी बिजली नहीं निकलती है। भाजपा चालू ट्रांसफार्मर है, जिससे लोगों के घरों में रोशनी होती है। उन्होंने दोहराया कि सरकार का एकमात्र लक्ष्य सबका साथ-सबका विकास का है, उसी नीति पर सरकार काम कर रही है।  
विज्ञापन

यह बात काबीना मंत्री श्री खन्ना ने यहां बुधवार को मिशन कंपाउंड में आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो वायदे किए थे, उन्हें पूरा किया जा रहा है। किसानों का कर्ज माफ करके उन्हें फायदा पहुंचाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। इससे पहले किसी भी सरकार ने ऐसा नहीं किया। नगर विकास मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार पर काफी हद तक अंकुश लगा है। प्रदेश में जो भी भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी पकड़ में आए हैं उनके खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की गई है। बोले- विकास के मामले में किसी से कोई समझौता नहीं होगा। यदि किसी अधिकारी-कर्मचारी ने विकास कार्यों में किसी तरह की गड़बड़ी की तो वह कार्रवाई से बच नहीं सकता।  
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री ने कहा कि बीते दस साल में जो भी सरकारें रहीं हैं उन्होंने स्वयं का विकास किया जबकि प्रदेश को काफी पीछे धकेल दिया। लोगों की आदतें खराब हो गईं थीं। हम विश्वास दिलाते हैं जो भी सरकार में बैठे लोग हैं जब उनकी मंशा अच्छी होती है तब परिणाम भी अच्छे आते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता को बेहतर सुविधाएं देने को प्रयासरत हैं।  सरकार चाहती है कि प्रत्येक नागरिक को मानक के अनुरूप रोजाना 135 लीटर पानी मिले। उन्होंने कहा कि बिजली की खपत कम हो इसके लिए वह बदायूं में भी एलईडी लाइट की व्यवस्था करवाएंगे।  श्री खन्ना ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने का सभी से सहयोग मांगा। कहा कि गंदगी की वजह से ही जानलेवा बीमारियां होतीं हैं। महीने के पहले शनिवार को वह स्वयं लखनऊ के चार वार्डों में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते हैं। नाले-नालियों से कीचड़ निकालते हैं। बोले-उनका काम सफाई करना नहीं बल्कि लोगों को जागरूक करना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान को काम कर रही है। 2022 तक भारत दुनिया में सबसे मजबूत देश होगा। हर नागरिक के पास अपना मकान होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य के अलावा विधायक राजीव कुमार, धर्मेंद्र शाक्य, आरके शर्मा के अलावा पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह पप्पू भइया, प्रेमस्वरूप पाठक, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, जिला निकाय प्रभारी महाराज सिंह, अशोक भारती, राम गोपाल मिश्रा, सीमजा राठौर, दीपमाला गोयल, अंकित मौर्य, विश्वजीत गुप्ता, शारदेंदु पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed