{"_id":"58b860f94f1c1bf15c830cb9","slug":"sonu-gupta-dataganj-raids-on-petrol-pumps","type":"story","status":"publish","title_hn":"दातागंज में सोनू गुप्ता के पेट्रोल पंपों पर छापे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दातागंज में सोनू गुप्ता के पेट्रोल पंपों पर छापे
अमर उजाला ब्यूरो दातागंज(बदायूं)।
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
pump
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-नकली पेट्रोल पंप मामले में पूर्ति विभाग की टीम ने नमूने लिए
-दातागंज में एस्सर के तीन पेट्रोल पंपों पर छापे से खलबली
-देवचरा के रैकेट में पुलिस ने शामिल पाया दातागंज का कारोबारी
बरेली के देवचरा में नकली पेट्रोल बनाकर इसकी पूरे रुहेलखंड में पेट्रोल पंपों पर सप्लाई करने वाले रैकेट का खुलासा होने के बाद बदायूं में भी पूर्ति विभाग हरकत में आ गया है। गुरुवार को जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने दातागंज में सोनू गुप्ता के तीन पेट्रोल पंपों पर छापामारी की। यहां से पेट्रोल के नमूने भी लिए गए हैं। इनको जांच के लिए भेजा जाएगा।
बरेली के देवचरा में दो दिन पहले केके गुप्ता के कोल्ड स्टोर में नकली पेट्रोल बनाने की प्रोसेसिंग यूनिट का खुलासा हुआ था। जांच में पता लगा था कि नकली पेट्रोल की सप्लाई बदायूं के कई पेट्रोल पंपों के लिए भी होती थी। रैकेट में शामिल वीरेंद्र ने गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में इसका खुलासा किया था। यहां नकली पेट्रोल से भरा एक टैंकर भी बरामद किया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि यह टैंकर पेट्रोल दातागंज के पेट्रोल पंप कारोबारी सोनू गुप्ता के पेट्रोल पंप पर जाना था। दातागंज में सोनू गुप्ता के एस्सार कंपनी के तीन पेट्रोल पंप हैं। नकली पेट्रोल बनाने वाले रैकेट में शामिल वीरेंद्र ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि देवचरा से बदायूं के कई पेट्रोल पंपों के लिए नकली पेट्रोल की सप्लाई की जाती थी। पेट्रोल पंपों पर नकली पेट्रोल की बिक्री का भंड़ाफोड़ होने के बाद गुरुवार को जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने टीम के साथ दातागंज में कई पेट्रोल पंपों पर छापामारी की। सोनू गुप्ता के बरेली रोड, सराय और नगर में स्थित पेट्रोल पंपों से पेट्रोल के नमूने लिए गए हैं।
दातागंज में एस्सार के तीन पेट्रोल पंपों से पेट्रोल के नमूने लिए गए हैं। यह तीनों पेट्रोल पंप सोनू गुप्ता के हैं। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अगर नमूने फेल होते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- रामेंद्र प्रताप सिंह, डीएसओ