{"_id":"fd2f629c9fec78508d343c66a446b482","slug":"son-in-law-with-the-former-soldier-police-ckaya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे-दामाद संग पूर्व सैनिक ने पुलिस को छकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे-दामाद संग पूर्व सैनिक ने पुलिस को छकाया
Ujani
Updated Sun, 21 Jun 2015 08:26 PM IST
विज्ञापन
प्रमिलानगर निवासी पूर्व सैनिक ने अपने बेटे और दामाद के साथ कोतवाली पुलिस को उस वक्त पसोपेश में डाल दिया जब उसने पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर घर के पास बदमाश होने की सूचना दी। बदमाश तो नहीं मिले लेकिन उसने पुलिस का छका दिया।
विज्ञापन
मामला शनिवार रात का है। पूर्व सैनिक सूरजपाल ने हेल्पलाइन नंबर-100 पर कॉल कर बताया था कि उसके घर के पास कई बदमाश हैं। जिला मुख्यालय से मैसेज मिलते ही कोतवाल देवराज राठी और दरोगा एके सिंह मय फोर्स रात में ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूर्व सैनिक को बुलाकर जानकारी हासिल की लेकिन वह पुलिस को गुमराह करता रहा। जबकि गांव के ही कुछेक लोगों ने पुलिस के सामने हकीकत बयां कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पड़ोसी गांव रायपुर के कुछ लोग घर लौट रहे थे। पूर्व सैनिक के घर के सामने हैंडपंप पर पानी पीया। किसी बात पर उनकी पूर्व सैनिक से नोकझोंक हो गई। दरोगा एके सिंह ने बताया कि पूर्व सैनिक, उसका बेटा सोनू और दामाद उस वक्त नशे की हालत में मिले। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। गलत सूचना देने और नशे में उत्पात मचाने के आरोप में पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांतिभंग करने में कार्रवाई की है।
विज्ञापन